
बैंकिंग क्षेत्र में करियर का बेहतरीन मौका (Img- Pinterest)
New Delhi: अगर आप स्नातक (Graduation) पूरा कर चुके हैं और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। एसबीआई ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के कुल 1538 पदों पर सीधी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान है ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री धारक इसके लिए पात्र हैं।
SBI Recruitment: बैंकिंग में सुनहरा मौका, एसबीआई ने 7150 अप्रेंटिस पदों पर निकाली बड़ी भर्ती
उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, जो 200 अंकों की होगी।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इस फीस से पूरी तरह छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (27 अगस्त) का इंतजार किए बिना समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर अपना फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी कर लें।
Location : New Delhi
Published : 8 August 2026, 11:52 AM IST