RRB ALP CBT 1 Result 2026: रेलवे ने जारी किया ALP CB-1 का रिजल्ट, जानिए कब होगी सीबीटी-2 परीक्षा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) सीबीटी-1 परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपनी रीजनल वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर 27 जून 2026 तक स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 June 2026, 3:45 PM IST
google-preferred

New Delhi: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) द्वारा 9,970 पदों पर निकाली गई असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के पहले चरण (CBT-1) का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स जैसे `rrbpryj.gov.in` (प्रयागराज) या `rrbcdg.gov.in` (चंडीगढ़) आदि पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने के लिए लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।

जानिए कब आयोजित होगी अगले चरण की सीबीटी-2 परीक्षा?

आरआरबी द्वारा जारी विज्ञापन संख्या CEN 01/2025 के तहत इस भर्ती के लिए सीबीटी-1 की लिखित परीक्षा का आयोजन 13, 16 से 18 फरवरी और 11 मार्च को किया गया था। पहले चरण में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही अब अगले चरण यानी सीबीटी-2 (CBT-2) की परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 के बाद कभी भी शुरू किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए केवल शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के ही सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। ध्यान रहे कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर 27 जून 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा।

NEET-2026: 551 शहरों तक CRPF-CISF के सुरक्षा कवच में पहुंचेगी परीक्षा सामग्री, विमान में भी साथ रहेंगे CAPF जवान

रीजनवाइज कटऑफ भी जारी, कुछ क्षेत्रों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा

रिजल्ट के साथ ही रेलवे बोर्ड ने जोन और रीजन के अनुसार सीबीटी-1 की कटऑफ भी जारी कर दी है। अलग-अलग जोनों में कटऑफ के आंकड़ों में काफी अंतर देखा गया है। उदाहरण के लिए, चेन्नई रीजन में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 62.37670, ओबीसी की 56.94116, एससी की 49.31507 और ईडब्ल्यूएस की 40.08920 रही है।

वहीं, सिलीगुड़ी में मुकाबला काफी कड़ा रहा, जहां जनरल की कटऑफ 73.07732 और ओबीसी की 61.67093 गई है। कोलकाता रीजन में भी जनरल की कटऑफ 74 के आसपास रही है, जबकि बिलासपुर रीजन की जनरल मेरिट 71.54055 पर बंद हुई है।

इन आसान स्टेप्स से ऑनलाइन चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

पुलिस भर्ती परीक्षा में उम्र का झूठ पकड़ा गया: हाईस्कूल और आधार में हेराफेरी कर बैठे थे अभ्यर्थी

  • सबसे पहले आरआरबी की अधिकृत रीजनल वेबसाइट (जैसे rrbpryj.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे 'Important Notice' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको विज्ञापन संख्या 'CEN 01/2025' के तहत 'RRB ALP CBT 1 Result 2026' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर वाली पूरी पीडीएफ लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' कमांड का उपयोग करें और अपना रोल नंबर टाइप करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में हाइलाइट होता है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

Location :  New Delhi

Published :  12 June 2026, 3:45 PM IST

Related News

Advertisement