RBSE 10th Results 2026: आज खुल जाएगा लाखों छात्रों का भाग्य! ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। करीब 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट या SMS के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार पहली बार मार्च में रिजल्ट जारी किया जा रहा है। साथ ही 5वीं और 8वीं के नतीजे भी आज घोषित होंगे, जबकि 12वीं का रिजल्ट जल्द आने की संभावना है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 March 2026, 12:31 PM IST
google-preferred

Jaipur: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम साबित होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 24 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर दोपहर 1 बजे अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट जारी करेंगे।

पहले उम्मीद की जा रही थी कि परिणाम 20 मार्च को आएगा, लेकिन बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर तारीख बदलते हुए आज के दिन रिजल्ट जारी करने की पुष्टि की।

10 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष लगभग 10.68 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थी। राज्यभर में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 175 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर उत्सुक थे।

पहली बार मार्च में रिजल्ट जारी करेगा बोर्ड

यह पहली बार है जब राजस्थान बोर्ड मार्च महीने में 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। इससे पहले हर साल परिणाम मई में घोषित किए जाते थे। इस बदलाव को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Bihar Board Result Update: खुशखबरी! बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे चेक करें परिणाम

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स Rajresults और Rajasthan Board Official Website पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद स्क्रीन पर उनका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य के लिए प्रिंट या पीडीएफ सेव करना जरूरी है।

बिना इंटरनेट भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण समस्या आती है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल में ‘RAJ10’ टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही समय में रिजल्ट मैसेज के रूप में मिल जाएगा।

आज खुलेगा 13 लाख छात्रों का भविष्य! 1:30 बजे आएगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक

5वीं और 8वीं के नतीजे भी आज

RBSE आज ही 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम भी घोषित करेगा। वहीं 12वीं के नतीजे मार्च के अंत तक आने की संभावना जताई जा रही है।

Location : 
  • Jaipur

Published : 
  • 24 March 2026, 12:31 PM IST

Advertisement