राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। इस साल 94.23% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल से बेहतर है। छात्राएं आगे रहीं। करीब 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन (Img- Internet)
Jaipur: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद दोपहर में रिजल्ट घोषित किया गया, जिसे छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल करीब 10 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 20 मार्च को जारी किया जाएगा, लेकिन बोर्ड ने इसे कुछ दिन बाद जारी किया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक भी देखा गया।
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा है, जो पिछले वर्ष के 93.06% से 1.17% अधिक है। यह दर्शाता है कि छात्रों का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहा है और शिक्षा स्तर में सुधार हुआ है। बोर्ड ने सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
इस बार के परिणाम में छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 93.63% दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि लड़कियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में लगभग 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थी। पूरे राज्य में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है। @Rajasthanboard !! #RajasthanBoard ll #10thClassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 24, 2026
परिणाम जारी होने के बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बोर्ड ने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह बेहतर परिणाम संभव हो पाया है।
Rajasthan Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन आएगा RBSE 10वीं का रिजल्ट
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि छात्र भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट रख सकें।