यूपी में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर जॉब ही जॉब, जानिए पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड/वाइल्ड लाइफ गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 July 2026, 6:25 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग ने पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 में शामिल होने वाले और आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत 708 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवार की योग्यता

  1. उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  1. अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना आवश्यक है।
  2. चयन प्रक्रिया में PET-2025 स्कोर का उपयोग किया जाएगा।

आयु सीमा

1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

  1. SC, ST और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

  • PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले अभ्यर्थियों को PET-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • मुख्य लिखित परीक्षा: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): PST पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण देना होगा।
  • मेडिकल परीक्षण: शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): अंतिम चरण में शैक्षिक, आयु और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  4. सभी जरूरी जानकारी (व्यक्तिगत व शैक्षिक) सही-सही भरें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

 

Location :  Lucknow

Published :  1 July 2026, 6:25 AM IST