
प्रतिकात्मक तस्वीर (Img: Google)
New Delhi: अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराया है। कंपनी ने हाल ही में 1543 पदों पर फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के योग्य युवाओं के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव की आवश्यकता भी हो सकती है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन में दी गई है।
इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी-
इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थियों को चयनित होने के बाद आकर्षक सैलरी दी जाएगी। जिसमें फील्ड इंजीनियर को 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति माह और फील्ड सुपरवाइजर 23,000 रुपये से 1,05,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
PGCIL की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट पर आधारित होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Location : New Delhi
Published : 29 August 2025, 3:30 PM IST