हिंदी
यूपी बोर्ड रिजल्ट (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह शाम 4 बजे प्रयागराज मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी करेंगे। इस वर्ष करीब 27.51 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुई थीं और 30 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी हो रहा है। छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। यूपी बोर्ड परिणाम 2026 से जुड़ी सभी ताजा अपडेट्स यहां देखते रहें।
वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था। छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा, उनका पास प्रतिशत 86.37% दर्ज किया गया। वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 76.60% रहा। आंकड़ों से साफ है कि परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में शानदार प्रदर्शन किया था।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने से पहले साइबर ठग छात्रों और अभिभावकों को नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहे हैं। फोन कॉल के जरिए प्रलोभन दिया जा रहा है। बोर्ड ने सभी से ऐसे कॉल से सतर्क रहने और किसी भी लालच में न आने की अपील की है। संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत जिला विद्यालय निरीक्षक को देने को कहा गया है।
यूपी बोर्ड ने 10वीं के साथ अब 12वीं के छात्रों को भी रिजल्ट सुधारने का अवसर दिया है। छात्र किसी एक विषय में अंक सुधार सकते हैं या फेल होने पर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। हाईस्कूल में यह सुविधा 2020 से लागू थी, अब इंटरमीडिएट में भी शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य छात्रों को निराशा से बचाना और उनका साल खराब होने से रोकना है। यह कदम केंद्रीय बोर्डों की तर्ज पर राहत देता है। आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी।
यूपी बोर्ड की नीति के अनुसार यदि कोई छात्र किसी एक विषय में बहुत कम अंकों से फेल हो रहा है, तो उसे अधिकतम 5 अंकों तक का ग्रेस मार्क्स दिया जा सकता है। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलती है जो बाकी सभी विषयों में पास होते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों का रिजल्ट सुधारना है।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें
* सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
* होम पेज पर “परीक्षाफल” लिंक पर क्लिक करें।
* अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” चुनें।
* लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
* स्क्रीन पर आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुल जाएगी।
* मार्कशीट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
UP बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 इस साल 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है। रिजल्ट का इंतज़ार सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। UPMSP परिणाम के साथ कुल पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन और टॉप जिलों की जानकारी भी जारी करेगा। छात्र रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं परीक्षा 2026 में इस साल कुल 27,50,843 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 27.32 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। अब ये सभी छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है, जिससे उनका इंतजार खत्म होगा।
Location : Lucknow
Published : , IST