
NEET UG Result को लेकर बवाल (Img: AI Generated Image)
New Delhi: NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) सवालों के घेरे में आ गई है। देश के अलग-अलग राज्यों से कई छात्रों ने दावा किया है कि उनके स्कोरकार्ड में दर्ज अंक उनकी OMR शीट और फाइनल आंसर-की से मेल नहीं खा रहे हैं। किसी ने OMR शीट बदलने का आरोप लगाया है, तो किसी का कहना है कि कुछ घंटों के भीतर ही वेबसाइट पर दिखने वाले अंक बदल गए। इन दावों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है, जबकि NTA ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपने रिकॉर्ड को सही बताया है।
महाराष्ट्र के छात्रा ने आरोप लगाया है कि NTA की वेबसाइट पर अपलोड की गई OMR शीट उनकी नहीं है। उनके पिता का कहना है कि परीक्षा के दौरान इस्तेमाल किया गया मूल प्रश्नपत्र उनके पास मौजूद है। परिवार का दावा है कि उन्होंने आधिकारिक आंसर-की के आधार पर उत्तर मिलाए थे, जिससे करीब 702 अंक बनने चाहिए थे, लेकिन जारी स्कोरकार्ड में केवल 87 अंक दिखाए गए। छात्रा का कहना है कि इस अंतर को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Regarding claims by Ms. Arya Singh (App No. 260410434102) about her NEET (UG) 2026 OMR answer sheet:
NTA has verified the record.
The genuine OMR of the candidate is with NTA. It was also emailed to her at the registered e-mail address during the OMR Response Key challenge…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026
सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद के बीच NTA ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि जिन मामलों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनकी जांच पहले ही की जा चुकी है। एजेंसी के अनुसार, सभी संबंधित उम्मीदवारों को OMR रिस्पॉन्स-की चैलेंज विंडो के दौरान उनकी मूल OMR शीट पंजीकृत ईमेल पर भेजी गई थी।
NTA का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ OMR शीट्स में डिजिटल छेड़छाड़ की गई है या उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से तैयार किया गया है। एजेंसी के मुताबिक उनके रिकॉर्ड में मौजूद मूल दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित और सही हैं।
एजेंसी ने चेतावनी दी है कि फर्जी OMR शीट बनाना, उसमें बदलाव करना या उसे सोशल मीडिया पर साझा करना Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
Location : New Delhi
Published : 20 July 2026, 3:08 PM IST