
NEET UG 2026 एडमिट कार्ड जारी (Img- Internet)
New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) ने NEET UG 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने रविवार रात 9:36 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
एनटीए के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में लाखों छात्र मेडिकल प्रवेश के लिए शामिल होंगे।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा शिफ्ट और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।
एनटीए ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की धातु (मेटल) वस्तु लेकर जाना प्रतिबंधित है। हाल ही में कुछ मामलों में छात्राएं नथ पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंची थीं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मामलों से बचने के लिए नियमों का पालन जरूरी है।
एडमिट कार्ड (Img- Internet)
NEET PG एडमिशन के नाम पर 55 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी!
NEET UG 2026 में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 720 अंकों की होगी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी शामिल हैं।
सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
उम्मीदवार NTA NEET UG Official Website पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है
Bihar NEET Case: CBI ने शुरुआती जांच में SIT को घेरा, पूछे ये चार अहम सवाल; जानिये पूरा अपडेट
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें। नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और समय में किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।
Location : New Delhi
Published : 27 April 2026, 11:38 AM IST