NEET-SS Counselling 2026: हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, राउंड-2 के लिए फिर मिलेगा आवेदन का मौका

NEET-SS काउंसलिंग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद MCC ने पुराना नोटिस वापस लेकर राउंड-2 के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का मौका दिया है। नया शेड्यूल जारी कर 9 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 12:39 PM IST

New Delhi: NEET-SS काउंसलिंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग से जुड़ा अपना पूर्व नोटिस वापस लेते हुए पात्र अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने का अवसर देने का फैसला किया है। इसके साथ ही काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

कोर्ट के निर्देश के बाद बदला MCC का फैसला

एमसीसी ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित रिट याचिका (सिविल) संख्या 11097/2026 सुनील एवं अन्य बनाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी में 5 अगस्त को दिए गए आदेश के अनुपालन में लिया गया है। अदालत ने याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को पुनः पंजीकरण कर दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति दी है।

NEET UG Counselling 2026: राउंड-1 रजिस्ट्रेशन आज से, एडमिशन से पहले इन दस्तावेजों को भूलकर भी न छोड़ें

3 अगस्त की अधिसूचना रद्द

हाई कोर्ट की टिप्पणियों और निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एमसीसी ने 3 अगस्त 2026 को जारी अपनी अधिसूचना तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। इसके साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया को संशोधित करते हुए नया शेड्यूल जारी किया गया है।

जानिए नई तारीखें

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों के लिए रेजिग्नेशन पोर्टल 7 अगस्त शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। वहीं राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 9 अगस्त सुबह 10 बजे से दोबारा शुरू होगी।

NEET पेपर लीक का सबसे बड़ा राज खुला! 10 लाख में बिका पेपर, 13 आरोपी बेनकाब, अब अदालत में होगा बड़ा फैसला

सभी पात्र उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

एमसीसी का कहना है कि संशोधित प्रक्रिया का उद्देश्य सभी पात्र उम्मीदवारों को निष्पक्ष और समान अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब निर्धारित समय के भीतर दोबारा पंजीकरण कर सकेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  6 August 2026, 12:39 PM IST