हिंदी
मद्रास हाई कोर्ट में भर्ती (Img- Pinterest)
New Delhi: यदि आपके पास कंप्यूटर की डिग्री है और आप न्याय पालिका के अंतर्गत सरकारी परिसर में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास एक बेहतरीन अवसर है। मद्रास हाई कोर्ट ने अपने 38 जिलों में स्थित प्रिंसिपल सीट और ई-सेवा केंद्रों (E-Seva Kendras) के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 115 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क पूरी तरह से निशुल्क (Free) रखा गया है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या आईटी (IT) स्ट्रीम में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी अनिवार्य है।
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का शानदार मौका: UKSSSC ने निकाली ग्रुप-सी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
इसमें बी.एससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी), बीसीए, बी.ई/बी.टेक, एमसीए, एम.एससी या एम.ई/एम.टेक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। जन्मतिथि के हिसाब से उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1991 से पहले का नहीं होना चाहिए।
मद्रास हाई कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए सभी चरणों का विस्तृत शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवारों का चयन 'रिटन कम स्किल टेस्ट' और 'वाइवा' (इंटरव्यू) के अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से होगा। लिखित परीक्षा 25 अंकों की होगी, जिसमें 25 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
इसमें उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 10 अंक लाना अनिवार्य है। सिलेबस में विंडोज, लिनक्स, नेटवर्किंग, पीडीएफ प्रोसेसिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और हार्डवेयर ट्रबलशूटिंग शामिल हैं। वहीं, 25 अंकों का स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्कैनिंग, डॉक्यूमेंट्स का OCR कन्वर्जन और ऑफिस हैंडलिंग का टेस्ट लिया जाएगा।
लिखित एवं स्किल टेस्ट का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 और 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले 50 अंकों के वाइवा (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें क्वालिफाइंग मार्क्स 20 अंक तय किए गए हैं।
अंतिम रूप से चयनित होने वाले डेटा एंट्री ऑपरेटरों को 15,000 रुपये प्रति माह का वेतन प्रदान किया जाएगा। समय सीमा बेहद कम है, इसलिए योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक पोर्टल पर तुरंत आवेदन पूरा करें।
Location : New Delhi
Published : 24 September 2026, 10:53 AM IST