हिंदी
झारखंड में रहने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब युवा टीचर बनने का सपना पूरा कर सकेगा। बता दें कि JHTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन करने से लेकर बाकी अन्य जानकारी जानने के लिए इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें।
JHTET 2026 की अधिसूचना जारी (Img- Internet)
Ranchi: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JHTET 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक और जूनियर स्तर के शिक्षकों की पात्रता तय की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 21 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता, योग्यता और जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।
यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, AGTA के 2,759 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
प्राथमिक स्तर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10+2 (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed. / BTC) होना चाहिए या वे इसके अंतिम वर्ष में शामिल हों।
इसके अलावा 45% अंकों के साथ NCTE मानदंडों के अनुसार डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने 4 वर्षीय B.El.Ed. किया है या कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं विशेष शिक्षा में डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे।
जूनियर स्तर के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ 2 वर्षीय D.El.Ed. या B.Ed./L.T./शिक्षा शास्त्री की डिग्री आवश्यक है।
स्नातक में कम से कम 50% अंक वाले उम्मीदवार B.Ed. के साथ आवेदन कर सकते हैं। वहीं NCTE मानदंडों के तहत 45% अंक वाले B.Ed. अभ्यर्थी भी पात्र हैं। जो उम्मीदवार इन कोर्सों के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन के योग्य हैं।
JHTET परीक्षा झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में यह परीक्षा शिक्षक बनने की दिशा में पहला और सबसे जरूरी कदम मानी जाती है।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UP में मैनेजर से लेकर क्लर्क पद तक निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए। आवेदन भरते समय किसी भी प्रकार की गलती से बचें, क्योंकि बाद में सुधार का मौका सीमित हो सकता है।