इंडियन आर्मी में JAG 125वें कोर्स का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन करने का आसान तरीका

भारतीय सेना ने JAG एंट्री स्कीम 125वें कोर्स (अप्रैल 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। न्यूनतम 55% अंकों के साथ एलएलबी और CLAT PG 2026 स्कोर वाले लॉ ग्रेजुएट्स 17 अगस्त 2026 तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 20 July 2026, 3:49 PM IST

New Delhi: अगर आप कानून की पढ़ाई कर चुके हैं और भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल यानी JAG एंट्री स्कीम के 125वें कोर्स (अप्रैल 2027) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आवेदन की अंतिम तारीख और महत्वपूर्ण समय

इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक चालू रहेगी। इसके बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें-JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी शर्तें

इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री होनी अनिवार्य है। यह डिग्री ग्रेजुएशन के बाद 3 साल की या 10+2 के बाद 5 साल की इंटीग्रेटेड हो सकती है। जो अभ्यर्थी अभी एलएलएम (LLM) में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इसमें भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, आवेदक के पास CLAT PG 2026 का वैध स्कोर कार्ड और बार काउंसिल में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) होना बेहद जरूरी है।

आयु सीमा और गणना का नियम

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Gonda Job Fair: गोंडा ITI में लगेगा रोजगार मेला, जहां एक दिन में बदल सकती है हजारों युवाओं की किस्मत!

आवेदन करने का सही और आसान तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद 'Officer Entry Application/ Login' विकल्प पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें (पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें)।
  • दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद डैशबोर्ड में 'Apply Online' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पात्रता जांचें और आवेदन फॉर्म खोलकर आगे बढ़ें।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता और यदि पहले कभी एसएसबी दिया हो तो उसकी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी भरी हुई जानकारियों को ध्यान से जांचने के बाद ही 'Submit' बटन दबाएं। ध्यान रखें कि किसी भी संपादन के बाद दोबारा सबमिट करना जरूरी है।
  • अंतिम दिन प्रक्रिया समाप्त होने के 30 मिनट बाद अपने रोल नंबर के साथ भरे हुए आवेदन की दो कॉपियां प्रिंट कर लें।

कैसे होगा चयन?

प्राप्त हुए सभी आवेदनों को उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को एसएसबी (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों की एक मेरिट सूची बनाई जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 3:49 PM IST