DDA Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सीमित पद… देर की तो हाथ से निकल जाएगा मौका

अगर आप अपने करियर में बड़ा ब्रेक ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए अहम हो सकती है। सीमित पदों के साथ आया ये मौका कई लोगों की दिशा बदल सकता है। लेकिन आवेदन से पहले कुछ जरूरी बातें जानना बेहद जरूरी है…

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 April 2026, 8:43 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA ने अपने लैंडस्केप विभाग के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास आर्किटेक्चर और लैंडस्केप से जुड़ी पढ़ाई और अनुभव है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

कुल पदों का विवरण

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) के 14 पद और कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) के 3 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को न केवल आकर्षक वेतन मिलेगा, बल्कि लोकल कन्वेंस यानी आने-जाने का खर्च भी अलग से दिया जाएगा।

योग्यता और जरूरी स्किल्स

लैंडस्केप आर्किटेक्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में मास्टर्स डिग्री और आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लैंडस्केप प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव जरूरी है।

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गुजरात में शिक्षक भर्ती का ऐलान, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें

साथ ही, ऑटोCAD, एडोब क्रिएटिव सूट और एमएस ऑफिस जैसे सॉफ्टवेयर का ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं, आर्किटेक्ट पद के लिए आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री के साथ लैंडस्केप प्रोजेक्ट्स का अनुभव आवश्यक है। दोनों पदों के लिए 5 से 10 साल का अनुभव वांछित रखा गया है।

आयु सीमा क्या है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक लागू होगी। इससे अधिक उम्र वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

सैलरी और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को अनुभव के आधार पर सैलरी दी जाएगी। कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) पद के लिए 52,500 रुपये से लेकर 76,000 रुपये तक मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। वहीं कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) पद के लिए 47,000 रुपये से 64,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा लोकल कन्वेंस की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, UPPCB 2026 भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख करीब, जानिये कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना होगा और दिए गए फॉर्मेट के अनुसार अपनी जानकारी भरनी होगी। नाम, पता, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और शैक्षिक योग्यता जैसी सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी जरूरी है।

इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्वप्रमाणित कर स्कैन करना होगा। पूरा आवेदन फॉर्म और बायोडाटा पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार कर आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना होगा।

Location :  New Delhi

Published :  7 April 2026, 8:43 AM IST

Advertisement