CLAT 2027: लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले का मौका, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

CLAT 2027 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी गई है। जानें परीक्षा की तारीख, आवेदन फीस, 120 सवालों वाला पेपर पैटर्न और ऑनलाइन फॉर्म भरने का पूरा तरीका।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 November 2026, 3:26 PM IST

New Delhi: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 7 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय की गई थी। यह मौका उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) लॉ प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर पूरी की जा सकती है।

7 नवंबर तक जमा कर सकते हैं आवेदन

कंसोर्टियम की ओर से आवेदन की समयसीमा बढ़ाने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और निर्धारित समय तक फॉर्म के साथ फीस का भुगतान भी पूरा करना जरूरी है।

अधूरे आवेदन या फीस जमा नहीं होने की स्थिति में फॉर्म स्वीकार होने में समस्या आ सकती है। इसलिए उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी! असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर बंपर वैकेंसी जारी, जानें कैसे करें आवेदन

6 दिसंबर को होगी CLAT 2027 परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार CLAT 2027 की प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में होगी। इसके जरिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट LLB कोर्स और एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट LLM प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

7 नवंबर तक भरें फॉर्म (Img- Pinterest)

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

CLAT 2027 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर तय किया गया है। सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 रुपये फीस देनी होगी। वहीं SC, ST, BPL और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 3,500 रुपये निर्धारित है। NRI, PIO और OCI आवेदकों के लिए फीस 4,000 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल और नॉन-एडजस्टेबल है।

परीक्षा में होंगे 120 सवाल, पांच सेक्शन

CLAT 2027 के UG पेपर में कुल 120 कॉम्प्रिहेंशन आधारित मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे। इन्हें पांच सेक्शन में बांटा जाएगा। इनमें इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल नॉलेज एवं करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स शामिल हैं। हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय सटीकता पर भी ध्यान देना होगा।

Bank Of Baroda में 2049 पदों पर बंपर वैकेंसी: फ्रेशर्स और करियर गैप वालों के लिए शानदार मौका, इंटरव्यू से होगा चयन

CLAT 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • CLAT 2027 के लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन शुरू करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • मोबाइल पर आए OTP से नंबर वेरिफाई करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • परीक्षा केंद्रों की प्राथमिकता चुनें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में भरी सभी जानकारियां जांचकर उसे सबमिट कर दें।
  • अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी, निर्देश और आगे के अपडेट के लिए कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Location :  New Delhi

Published :  2 November 2026, 3:26 PM IST