
रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश
Ranchi: झारखंड के रांची से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस सोमवार देर रात को क्रेश हो गई। विमान में सात लोग थे सवार थे। मरीज को रांची से दिल्ली उपचार के लिए लाया जा रहा था। हादसा झारखंड के चतरा के सिमरिया के पास हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार विमान में मरीज समेत सवार सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई।
रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार
➡️मरीज को दिल्ली लाया जा रहा था
➡️झारखंड के चतरा में हुआ हादसा#charterplane #disappeared #radar #Ranchiairport #AirAmbulance pic.twitter.com/qVs5L8RwNB— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 23, 2026
एयरपोर्ट निदेशक ने हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें जंगलों में राहत कार्य में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार विमान ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। रडार का शाम 7:34 बजे विमान से आखिरी बार संपर्क हुआ था। विमान में मरीज समेत सात लोग सवार थे। हादसे की जांच एआईआईबी की टीम कर रही है।
रांची में भीषण हादसा
मृतक मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है जिन्हें बर्न इंजरी हुई थी।
विमान में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 1 मरीज, 1 डॉक्टर और 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट (मरीज के परिजन) 1 मुख्य पायलट (PIC) और 1 को-पायलट शामिल था। मृतकों की पहचान अर्चना कुमारी, ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा और विमान पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं। राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं। एयर एंबुलेंस को कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवरदीप सिंह चला रहे थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एयर एंबुलेंस खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना का शिकार हुई है।
थाईलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी!, युवकों को बंधक बनाकर विदेशी ठगों को बेचने का आरोप
रांची एयर पोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि रांची से दिल्ली जा रही सात लोगों को ले जा रही एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 7.10 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद हुई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।
Location : Ranchi
Published : 23 February 2026, 10:59 PM IST
Topics : Air Ambulance charterplane Chatra crashes Ranchi Airport