
राजकीय चैत्र पर्व ( Img: Google)
Seraikela: झारखंड के सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व के उद्घाटन समारोह के दौरान जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत पद्मश्री सम्मानित हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन उद्घाटन की औपचारिकता के समय जीवित दो पद्मश्री सम्मानित महिला को मंच पर आमंत्रित नहीं किया गया।
उद्घाटन के दौरान सांसद जोबा मांझी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों, संजय सरदार, सोनाराम बोदरा तथा मनोज कुमार चौधरी के साथ दीप प्रज्वलित करते दिखें और जिले का मान बढ़ाने वाली पद्मश्री से सम्मानित दो महिलाएं दर्शक दीर्घा में बैठकर उद्घाटन समारोह को निहारती रहीं।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पद्मश्री सम्मानित महिलाओं को मंच पर बुलाने की कोई औपचारिक घोषणा तक नहीं की गई थी। इससे एक नाराज पद्मश्री चामी मुर्मू बेरंग घर लौट गई। वहीं दूसरी पद्मश्री सम्मानित छुटनी महतो को दिवंगत पद्मश्री परिजनों के साथ मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग
झारखंड के चाईबासा में बदमाशों के हौसले बुलंद, ट्यूशन से लौट रही युवती के साथ किया कांड
जीवित पद्मश्री सम्मानित महिला को नहीं मिला सम्मान
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री हस्तियों को श्रद्धांजलि देकर की गई, तो जीवित पद्मश्री सम्मानित महिलाओं को मंच पर उचित स्थान न देना प्रशासन के दोहरे रवैये को दर्शाता है। वही कार्यक्रम से नाराज दिखीं पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा की दोबारा बुलाने पर वे कभी नहीं आएगी।
Location : Seraikela
Published : 12 April 2026, 1:45 PM IST