
वन विभाग ने दी सहायता राशि
Jharkhand: सरायकेला जिले के चांडिल वन विभाग रेंज अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो पंचायत स्थित हाड़ात गांव में शुक्रवार देर रात भयावह मंजर देखने को मिला। रात के सन्नाटे में जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और एक परिवार पर मौत बनकर टूट पड़ा। हाथियों ने कच्चे मकान को तोड़ते हुए घर के अंदर हमला कर दिया, जिससे मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब दो बजे 5 से 6 जंगली हाथियों का झुंड गांव की ओर आया। हाथी पहले खेतों की तरफ घूमते रहे, लेकिन कुछ देर बाद सीधे रिहायशी इलाके में पहुंच गए। हाथियों ने महतो परिवार के कच्चे मकान को निशाना बनाया। भारी शरीर और ताकत के कारण हाथियों ने घर की दीवार तोड़ दी और अंदर घुस गए। घर के अंदर सो रहे परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हाथियों के हमले में चाइना देवी और उनकी बेटी अमिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। हाथियों के हमले में कमलचंद महतो और सतुला देवी भी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
Jharkhand: सरायकेला में प्लेसमेंट फैकल्टी इंचार्ज के तबादले का छात्रों ने किया विरोध
घर से उठ रही चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों ने मशाल और शोर का सहारा लेकर हाथियों को भगाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़ने में सफल हुए। हालांकि तब तक एक परिवार की खुशियां उजड़ चुकी थीं।
सरायकेला जिले के ईचागढ़ के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों का कहर। देर रात गांव में घुसे हाथियों के झुंड ने घर पर हमला कर मां-बेटी की जान ले ली, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग ने राहत राशि और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की@JharkhandPolice… pic.twitter.com/dhVq88jloF
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 25, 2026
घटना के तुरंत बाद घायल कमलचंद महतो और सतुला देवी को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार कमलचंद महतो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Jharkhand: सरायकेला में दर्दनाक हादसा, चेक डैम में नहाने गए 4 युवकों की डूबकर मौत
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल रेंजर और ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Location : Jharkhand
Published : 25 April 2026, 2:15 PM IST