हिंदी
सुशीला कार्की जो बनेंगी नेपाल की अंतरिम पीएम
Nepal: नेपाल में जारी बवाल और तख्तापलट के बीच अब सुशीला कार्की का अंतरिम पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया हैं। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के साथ सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में Gen-Z समूहों की बैठक में सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनी। वह आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी।
Highlights:
1. सुशीला कार्की 73 वर्ष की हैं.
2. वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी#Sushila_karki #Nepalprotest #nepalPM— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 12, 2025
आईये आपको बताते है सुशीला कार्की के बारे में बड़ी बातें
1)सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को नेपाल के बिराटनगर में हुआ था।
2)1975 में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की और 1978 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय से क़ानून की पढ़ाई पूरी की।1979 में उन्होंने बिराटनगर में वकालत की शुरुआत की।
3) 1985 में धरान के महेंद्र मल्टीपल कैंपस में वे सहायक अध्यापिका के रूप में भी कार्यरत रहीं।
4)उनकी न्यायिक यात्रा का अहम पड़ाव 2009 में आया, जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अस्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
5)2010 में वे स्थायी न्यायाधीश बनीं. 2016 में कुछ समय के लिए वे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहीं और 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद संभाला।
Location : Nepal
Published : 12 September 2025, 7:46 PM IST
Topics : Genz Protest Interim PM nepal Sushila Karki