
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Img: Google)
Washington: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार में हलचल मचा दी है। उन्होंने यूरोपीय देशों से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले को आर्थिक मोर्चे पर “सर्जिकल स्ट्राइक” के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।
ट्रंप ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि European Union ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते का पालन नहीं किया। इसी वजह से यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी।
US Iran Tension: होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने जब्त किए ईरानी तेल टैंकर
नई नीति के तहत यूरोप से आने वाले वाहनों पर 25% आयात शुल्क लगेगा। इससे कार और ट्रक की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका सीधा असर वैश्विक ऑटो इंडस्ट्री पर पड़ेगा और कंपनियों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है।
ट्रंप ने यह भी साफ किया कि जो कंपनियां अमेरिका में अपने प्लांट्स लगाकर वाहन बनाएंगी, उन्हें इस टैरिफ से छूट मिलेगी। उनके अनुसार, वर्तमान में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश ऑटोमोबाइल सेक्टर में किया जा रहा है और कई नए प्लांट्स निर्माणाधीन हैं। यह कदम अमेरिकी रोजगार और उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ईरान मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पड़े नरम, जानें जंग से इनकार कर क्या किया खुलासा
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया पहले से ही कई भू-राजनीतिक तनावों का सामना कर रही है। विशेष रूप से Middle East में चल रहे संघर्ष और Iran से जुड़े हालात ने अंतरराष्ट्रीय बाजार को संवेदनशील बना रखा है। ऐसे में अमेरिका का यह कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था पर और दबाव डाल सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला अमेरिका और यूरोप के बीच नए ट्रेड वॉर की शुरुआत कर सकता है। अगर यूरोपीय देश जवाबी कार्रवाई करते हैं, तो इसका असर वैश्विक व्यापार, निवेश और आर्थिक विकास पर पड़ सकता है।
Location : Washington
Published : 2 May 2026, 8:36 AM IST