फाइनल से पहले ट्रंप का बड़ा बयान! मेसी के एक ‘जादुई पास’ ने जीता दिल, रोनाल्डो और हैरी केन पर भी कही बड़ी बात

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लियोनल मेसी के खेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने मेसी के एक असिस्ट को "परफेक्ट" बताया। साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन की भी सराहना करते हुए इंग्लैंड की रणनीति पर सवाल उठाए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 July 2026, 2:39 PM IST

New Delhi: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में एंजो फर्नांडेज के गोल के लिए मेसी द्वारा दिए गए असिस्ट को फुटबॉल इतिहास के बेहतरीन पासों में से एक बताया।

'वह पास लगभग परफेक्ट था'

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मेसी का वह शानदार मूव देखा, जब विरोधी खिलाड़ी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसके बावजूद मेसी ने शानदार संतुलन बनाते हुए ऐसा पास दिया, जो लगभग पूरी तरह परफेक्ट था। ट्रंप ने कहा कि वह पास इतना सटीक था कि खेल का रुख वहीं बदल गया और अर्जेंटीना ने मैच अपने नाम कर लिया।

रोनाल्डो को बताया शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान

मेसी की तारीफ के साथ-साथ ट्रंप ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो सिर्फ महान खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें रोनाल्डो को करीब से जानने का अवसर मिला और उनकी प्रतिभा व व्यक्तित्व दोनों असाधारण हैं।

मानसून सत्र में बरसेगी सियासी आग! सरकार के तरकश में 7 नए कानून, तो विपक्ष ने तैयार किया अपना चक्रव्यूह

हैरी केन की तारीफ, इंग्लैंड की रणनीति पर सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन की भी तारीफ की और बताया कि वह उनके साथ गोल्फ खेल चुके हैं। हालांकि उन्होंने इंग्लैंड की सेमीफाइनल रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़त मिलने के बाद हैरी केन को रक्षात्मक भूमिका में भेजना टीम की बड़ी रणनीतिक भूल साबित हुई। उनके मुताबिक इसी कारण अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

दिल्ली का जंतर-मंतर बना अखाड़ा: भूख हड़ताल के बीच अभिजीत दीपके पर महिला का इंक अटैक, आंदोलन कुचलने की कोशिश या सियासी साज़िश?

अब मेसी बनाम यमाल की टक्कर पर दुनिया की नजर

अब फुटबॉल प्रेमियों की नजर विश्व कप फाइनल पर टिकी है, जहां गत चैंपियन अर्जेंटीना का सामना यूरोपियन चैंपियन स्पेन से होगा। इस मुकाबले में एक ओर अनुभवी लियोनल मेसी होंगे, जबकि दूसरी ओर युवा स्टार लैमिन यमाल अपनी प्रतिभा का दम दिखाने उतरेंगे। गोल्डन बूट की दौड़ में भी मेसी सबसे आगे बताए जा रहे हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक माना जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  18 July 2026, 2:29 PM IST