Trump Attack: कब, कहां, कैसे और किसने चलाई गोली, पढ़ें ट्रंप अटैक की पूरी कहानी

Trump Attackछ अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के Washington Hilton में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आरोपी गिरफ्तार।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 April 2026, 9:56 AM IST

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर बड़ा सुरक्षा खतरा सामने आया। यह घटना शनिवार रात करीब 8:40 से 8:45 बजे (EDT) उस समय हुई, जब ट्रंप वॉशिंगटन डीसी के Washington Hilton होटल में आयोजित व्हाइट House Correspondents’ Dinner (WHCA) में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 5 से 8 गोलियों जैसी आवाजें सुनाई दीं।

हमला कहां हुआ? (Where did the attack happen?)

हमला अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के प्रसिद्ध Washington Hilton होटल में हुआ। इसी होटल में व्हाइट House Correspondents’ Dinner का आयोजन किया गया था, जहां पत्रकार, सेलिब्रिटी, सरकारी अधिकारी और कई बड़े नेता मौजूद थे। ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति के रूप में इस प्रतिष्ठित डिनर में शामिल हुए थे। घटना होटल के मुख्य सुरक्षा जांच क्षेत्र के पास हुई।

हमला कैसे हुआ? (How did the attack happen?)

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक संदिग्ध हमलावर सुरक्षा जांच क्षेत्र के पास हथियार लेकर पहुंचा। उसने गोली चलाई, जिसमें एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी की बुलेट-रेसिस्टेंट जैकेट पर गोली लगी, जिससे उसकी जान बच गई। हमलावर सीधे ट्रंप तक नहीं पहुंच सका, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। होटल का लॉबी क्षेत्र आम लोगों के लिए खुला रहने के कारण इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है।

कौन है वो शख्स, जिसने ट्रंप पर किया जानलेवा हमला; व्हाइट हाउस डिनर में उस वक्त क्या हुआ

उस समय कौन-कौन मौजूद थे? (Who was present with Trump?)

घटना के समय ट्रंप के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हॉल में सैकड़ों पत्रकार, सेलिब्रिटी और नेता राष्ट्रपति के संबोधन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गोली की आवाज आई लोग टेबलों के नीचे छिप गए और हॉल को तुरंत खाली कराया गया। नेशनल गार्ड और सीक्रेट सर्विस ने पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया।

हमलावर कौन था? (Who attacked?)

एफबीआई ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान कैलिफोर्निया निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन (Cole Tomas Allen) के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह शॉटगन, हैंडगन और कई चाकुओं के साथ होटल पहुंचा था। जांच एजेंसियां उसके मकसद की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उसका सीधा निशाना ट्रंप थे या नहीं।

डिनर के दौरान Donald Trump पर फिर हमला, आरोपी गिरफ्तार

कैसे बची ट्रंप की जान? (How did Trump survive?)

फायरिंग की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। एजेंट्स ने ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। होटल के बाहर भारी सुरक्षा घेरा बना दिया गया और डीसी पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और ट्रंप ने बाद में कहा कि सभी शीर्ष अधिकारी सुरक्षित हैं। इस घटना को व्हाइट House Correspondents’ Dinner के 100 साल से अधिक इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है।

Location :  Washington

Published :  26 April 2026, 9:56 AM IST