T20 World Cup: पाकिस्तान ने भारत से मुकाबले पर लिया यूटर्न, जानिये कैसे निकली हेकड़ी? पढ़ें ये बड़ा अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के अपने ऐलान को लेकर पाकिस्तान की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर बड़ा फैसला लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 February 2026, 8:35 PM IST

New Delhi: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर जारी अनिश्चितताओं के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत से मैच न खेलने के अपने ऐलान पर पाकिस्तान अब यूटर्न लेता हुआ प्रतीत हो रहा है। आईसीसी द्वारा पाकिस्तान की मांग को सिरे से खारिज कर दिया गया है, जिससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा और लगता है कि वो अपना फैसला बदलने को मजबूर हो गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अब सरकार से इस मामले पर हस्तक्षेप करने की मांग की है और साथ ही उसने सरकार से राय भी मांगी है। यानी अब भारत से मैच खेलने या न खेलने का फैसला पीसीबी के बजाए पाकिस्तान सरकार ले सकती है।

जानकारी के मुताबिक पीसीबी के चीफ मोइसीन नकवी ने इस मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ को बोर्ड के रुख से अवगत कराया और सरकार से राय मांगी।

विश्व क्रिकेट में अपनी आलोचनाओं और पाक क्रिकेट के प्रशंसकों की नाराजगी से बचने के लिये पीसीबी अब भारत से मैच के बहिष्कार के अपने फैसले पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लेना चाहता है। उसने गेंद सरकार के पाले में डाल दी है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार इस पर कल तक फैसला ले सकती है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 9 February 2026, 8:35 PM IST