IPL के बीच चौंकाने वाला फैसला, न्यूजीलैंड-बांग्लादेश ने किया बड़ा ऐलान… पढ़ें पूरी खबर

IPL 2026 के दौरान जहां ज्यादातर टीमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाती हैं, वहीं न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने सबको चौंका देने वाला फैसला लिया है। दोनों टीमों ने IPL की जगह वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगी, इस दौरान आईपीएल भी जारी रहेगा, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 March 2026, 4:14 PM IST

New Delhi: आमतौर पर आईपीएल के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगभग ठप हो जाता है, क्योंकि दुनिया भर के खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेते हैं। साथ ही, क्रिकेट फैंस भी इस समय टी20 लीग को ही ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। लेकिन IPL 2026 के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिलेगी।

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए इंटरनेशनल व्हाइट बॉल सीरीज खेलने का फैसला किया है। यह सीरीज बांग्लादेश में 17 अप्रैल से 2 मई के बीच आयोजित होगी। दोनों टीमों के बीच पहले तीन वनडे मैच और फिर तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इस फैसले को बड़ा रिस्क माना जा रहा है, क्योंकि IPL के दौरान इस तरह की सीरीज कम ही देखने को मिलती है।

न्यूजीलैंड की मजबूत रैंकिंग

अगर दोनों टीमों की ताकत की बात करें, तो न्यूजीलैंड वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है, जो उसे एक मजबूत टीम बनाता है। वहीं बांग्लादेश की टीम वनडे में 10वें स्थान पर है। टी20 फॉर्मेट में भी न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश नौवें पायदान पर है।

‘गद्दारी’ का खेल: वोटिंग में पलटी चाल, ओडिशा में कांग्रेस ने बागियों पर गिराई गाज

रैंकिंग के लिहाज से न्यूजीलैंड इस सीरीज में फेवरेट नजर आता है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों का फायदा बांग्लादेश को मिल सकता है। ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम साबित हो सकती है, खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो IPL का हिस्सा नहीं हैं और इंटरनेशनल स्तर पर खुद को साबित करना चाहते हैं।

यहां जानें पूरा शेड्यूल

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल को मीरपुर में पहले वनडे से होगी। दूसरा वनडे 20 अप्रैल और तीसरा 23 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद 27, 29 अप्रैल और 2 मई को टी20 मुकाबले होंगे, जिनमें कुछ मैच चटगांव और कुछ मीरपुर में आयोजित किए जाएंगे।

18 मार्च को दर्श अमावस्या: पूरे दिन रहेगा पंचक का प्रभाव, जानें पूजा का महत्व और मुहूर्त

इस बार IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। ऐसे में दोनों टूर्नामेंट एक साथ चलेंगे, जो क्रिकेट फैंस के लिए दिलचस्प स्थिति पैदा करेगा। खास बात यह है कि इस सीजन में कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी IPL का हिस्सा नहीं है। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा जरूर था, लेकिन बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि IPL के बीच खेली जा रही यह इंटरनेशनल सीरीज फैंस का कितना ध्यान खींच पाती है और मैदान पर किस टीम का दबदबा रहता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 17 March 2026, 4:14 PM IST