
ट्रंप पर हमले के बाद मोदी की प्रतिक्रिया (Img- Internet)
New Delhi: वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप, Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance के सुरक्षित होने की खबर से उन्हें राहत मिली है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।
यह घटना Washington Hilton में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान हुई। कार्यक्रम के बीच अचानक होटल की लॉबी में गोलीबारी की आवाज गूंजी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
फायरिंग की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स सक्रिय हो गए और डोनाल्ड ट्रंप को तत्काल मंच से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद होटल को लॉकडाउन कर दिया गया और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।
इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दुनिया भर के नेताओं ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है और राजनीतिक हिंसा की निंदा की है।
Trump Attack: कब, कहां, कैसे और किसने चलाई गोली, पढ़ें ट्रंप अटैक की पूरी कहानी
प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान भारत और अमेरिका के मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है। नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहले से ही अच्छे संबंध रहे हैं और इस घटना पर उनकी प्रतिक्रिया उसी कूटनीतिक जुड़ाव को दर्शाती है।
इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 में अमेरिका में हुई एक रैली के दौरान ट्रंप पर हमले की घटना पर चिंता जताई थी। उन्होंने उस समय भी स्पष्ट किया था कि किसी भी प्रकार की हिंसा लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।
कौन है वो शख्स, जिसने ट्रंप पर किया जानलेवा हमला; व्हाइट हाउस डिनर में उस वक्त क्या हुआ
प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर अपने संदेश के जरिए यह साफ किया कि लोकतंत्र में असहमति के लिए हिंसा का सहारा लेना पूरी तरह गलत है। उन्होंने ट्रंप और अन्य नेताओं की सुरक्षा और कुशलता की कामना की।
Location : New Delhi
Published : 26 April 2026, 10:22 AM IST