
पाकिस्तान में हेलिकॉप्टर क्रैश
New Delhi : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मुजफ्फराबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद सेना की रेस्क्यू और रिकवरी टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भर रहा था, तभी तकनीकी खराबी के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा टेकऑफ के कुछ ही समय बाद हुआ, जिससे हेलिकॉप्टर में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।
स्थानीय रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेलिकॉप्टर में पायलट समेत करीब 21 सैनिक सवार थे। हालांकि ISPR ने अब तक इस संख्या की पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि सभी सैनिकों की हादसे में मौत हो गई है।
Location : New Delhi
Published : 10 June 2026, 5:17 PM IST