अमेरिका: बेबी शॉवर में चली गोलियों से तीन की मौत, गर्भवती महिला घायल, पुलिस ने रिश्तेदार को हिरासत में लिया

अमेरिका के ओहायो राज्य स्थित पार्मा के इवेंट वेन्यू में गोद भराई समारोह के दौरान गोलीबारी में पिता, किशोरी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला घायल हुई। पुलिस रिश्तेदार से पूछताछ कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 November 2026, 9:20 AM IST

Washington: ओहायो के पार्मा शहर में एक 'बेबी शॉवर' (गोद भराई) कार्यक्रम उस समय हिंसक हो गया, जब अचानक हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा। यह घटना शनिवार शाम को क्लीवलैंड से लगभग 16 किलोमीटर दक्षिण में स्थित 'पंडोरा मैजिकल इवेंट्स' वेन्यू पर हुई। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तीन लोग मृत पाए गए और एक महिला को गोली लगी थी। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसके पैर में गोली लगी है। अधिकारियों का मानना ​​है कि यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा है।

मृतकों में पिता, किशोरी और दूसरा संदिग्ध शामिल

गोलीबारी में जान गंवाने वालों में 45 वर्षीय जेसन टाउनसेंड और 17 वर्षीय लेशिया इंग्लैंड शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जेसन टाउनसेंड उस गर्भवती महिला के पिता थे, जिसके सम्मान में यह 'बेबी शॉवर' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। गनीमत रही कि गर्भवती महिला इस हमले में सुरक्षित बच गई। मृतकों में 19 वर्षीय एक युवक भी शामिल है, पुलिस उसे संभावित हमलावरों में से एक मान रही है।

गोलीबारी में 39 वर्षीय एक महिला भी घायल हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है। सुरक्षा और अन्य कारणों से अभी तक उसका नाम उजागर नहीं किया गया है।

माइक्रोवेव तरंगों से दूर रखे बारूद में आग लगाकर महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने सबको डाल दिया था हैरत में

बिना बुलाए पहुंचे युवक और रिश्तेदार की भूमिका

शुरुआती जांच में व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांचकर्ताओं के अनुसार, इस घटना में मारा गया 19 वर्षीय युवक उस अजन्मे बच्चे का पिता था। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि इस युवक को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने 29 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है कि वह गर्भवती महिला का रिश्तेदार है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना आत्मरक्षा का मामला थी या कोई हमला।

गोद भराई कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी (सोर्स-एक्स)

आत्मरक्षा या हमला, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस प्रवक्ता स्कॉट ट्रैक्सलर ने बताया कि हिरासत में लिए गए 29 वर्षीय व्यक्ति को संभावित हमलावर के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि अभी तक उस पर कोई औपचारिक आरोप तय नहीं किए गए हैं।

Kartik Purnima Snan: 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, घाटों पर NDRF-PAC तैनात; डीएम-एसपी ने परखी तैयारी

Location :  Washington

Published :  23 November 2026, 9:20 AM IST