हिंदी
भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया
New Delhi: हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने मलेशिया को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। यह भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले कोरिया के साथ ड्रॉ खेला था।
वहीं, मलेशिया का विजयी अभियान थम गया। उसे पांच मैच में पहली हार का सामना करना पड़ा। भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह (15:53 मिनट), सुखजीत सिंह (17:51), शिलानंद लाखड़ा (23:03 मिनट) और विकेट सागर प्रसाद (37:14) ने गोल दागे। मलेशिया की तरफ से हसन शफीक ने एक गोल दागा।
साउथ कोरिया के साथ हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में ड्रॉ खेलने के बाद टीम इंडिया अपने दूसरे मैच में मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।
Location : New Delhi
Published : 4 September 2025, 10:44 PM IST
Topics : Asia Cup Hockey India Malaysia Super Four