हिंदी
अफ्रीकी देश केन्या के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसे की खबर है। अंतिम संस्कार के बाद लोगों को वापस ले जा रही एक बस शुक्रवार को खाई में गिर गई जिसमें बड़ी जनहानि हुई है।
केन्या में भीषण सड़क हादसा Image (Internet)
नई दिल्ली: पूर्वी अफ्रीका में स्थित देश केन्या से शनिवार को बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। शुक्रवार शाम को अंतिम संस्कार से शोक मनाने वालों को ले जा रही एक बस पलट गई जिससे इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बस पश्चिमी शहर काकमेगा से किसुमु शहर जा रही थी। इस दौरान यह दुर्घटना हुई।
मृतकों में 10 महिलाएँ, 10 पुरुष और एक 10 साल की बच्ची शामिल है।
जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी केन्या में अंतिम संस्कार से शोक मनाने वालों को घर वापस ला रही थी। जैसे ही बस तेज गति से एक गोल चक्कर के पास पहुंची, चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। जिससे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।
क्षेत्रीय यातायात प्रवर्तन अधिकारी पीटर मैना के अनुसार, जब बस तेज गति से एक गोल चक्कर के पास पहुंची तो चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।
बता दें कि केन्या और पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएँ आम हैं, जहां सड़कें अक्सर संकरी और खस्ताहाल होती हैं और उनमें कई गड्ढे होते हैं। पुलिस अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के लिए तेज गति से वाहन चलाने वालों को जिम्मेदार ठहराती है।
इस दुर्घटना ने क्षेत्र के कई लोगों को झकझोर दिया, जिससे सड़क सुरक्षा के कड़े उपायों की फिर से माँग उठने लगी।
दूसरी तरफ गुरुवार को एक अन्य दुर्घटना हुई जिसमें नाकुरु काउंटी के नैवाशा कस्बे में एक बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये सभी पीड़ित उन 32 मज़दूरों में शामिल थे जो काम पर जा रहे थे और बस रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।