
चीनी महिला को गले लगाते दिखे एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग (Img: AI Generated)
New Delhi: ग्लोबल चिप कंपनी 'एनवीडिया' (Nvidia) के संस्थापक और पूर्व CEO, जेन्सेन हुआंग, इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। यह चर्चा उनके निजी जीवन और चीन के साथ उनके संबंधों को लेकर लगे गंभीर आरोपों के कारण हो रही है। दरअसल यह मामला तब चर्चा में आया जब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे एलिस हुआंग नाम की एक चीनी बिजनेसवुमन के साथ नजर आए।
जानकारी के अनुसार, एलिस हुआंग पहले सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड इंटरनेशनल' (Megaspeed International) में एक वरिष्ठ पद पर काम कर चुकी हैं। बताया जाता है कि जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग की पहली मुलाकात पेशेवर दायरे (प्रोफेशनल सर्कल) में हुई थी। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें, जून 2024 में ताइपे में सामने आईं और इसके बाद मई 2025 में ताइवान के एक आलीशान रेस्टोरेंट में भी वो एकसाथ नजर आए।
रिपोर्ट्स में दावा है कि डिनर के दौरान दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। कुछ तस्वीरों और वीडियो में उनके बीच करीबी रिश्ते के संकेत भी दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक कैबिनेट में होगी महिला मंत्री की एंट्री? डीके शिवकुमार ने हाईकमान के सामने रखी बड़ी मांग
इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में विशेष रूप से मई 2025 में ताइपे में हुए उस डिनर का जिक्र है। जानकारी के अनुसार, उस डिनर में जेन्सेन की बेटी, मैडिसन हुआंग और उनके पति, निको कैप्रेज़ भी मौजूद थे। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां कुछ ऐसे पल भी थे जिनसे एलिस और जेन्सेन के बीच करीबी रिश्ते का संकेत मिला।
इस घटना के बाद, उनके रिश्ते की प्रकृति को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं है कि परिवार के अन्य सदस्यों को इस रिश्ते के बारे में कब पता चला या वे इसके बारे में कितना जानते थे। जेन्सेन ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई (infidelity) की बात स्वीकार की।
वहीं इस मामले में एक बड़ा मोड़ 8 नवंबर 2026 को आया, जब जेन्सेन हुआंग ने एनवीडिया के कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई की बात कबूल कर ली। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों से उनकी पत्नी और बच्चों को बहुत दुख पहुंचा है और उन्होंने यह भी माना कि उनके इस व्यवहार का कोई बचाव या बहाना नहीं हो सकता। अपने बर्ताव पर पछतावा जताते हुए, उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगी। हालांकि, अपने मैसेज में उन्होंने एलिस का नाम नहीं लिया।
मामला तब गंभीर हो गया जब ऐसी खबरें आईं कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक है कि एलिस किसी चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थी। आरोप है कि एनवीडिया की संवेदनशील तकनीकी जानकारी तक पहुँचने के लिए शायद उसका इस्तेमाल एक जरिए के तौर पर किया गया हो।
ये भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल में DIG के 8 साल के बेटे से मारपीट, प्रिंसिपल समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हालांकि, यह साबित नहीं हुआ है कि एलिस सच में किसी चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थी और रॉयटर्स ने भी इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। चीन ने इन आरोपों से इनकार किया है।
8 नवंबर को, एनवीडिया के बोर्ड ने एक स्वतंत्र जांच शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चले कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के गोपनीय डेटा से कोई समझौता हुआ है।
इस विवाद के बीच, 12 नवंबर को जेनसेन हुआंग ने एनवीडिया के CEO पद से इस्तीफा दे दिया। अब कंपनी और उसके बोर्ड के सामने इस मामले की जांच करने, तकनीकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और निवेशकों का भरोसा बनाए रखने की चुनौती है।
Location : New Delhi
Published : 15 November 2026, 7:36 PM IST