
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Img- Internet)
Tehran: एक ओर जहां अमेरिका ईरानी नागरिकों को चेता रहा है कि वे घरों के भीतर रहें, ईरानी सैनिकों को धमका रहा है कि वे आत्मसमर्पण कर दें, तो उन्हें माफ कर देंगे, वहीं दूसरी तरफ ईरान भी पीछे नहीं है। ईरानी सेना ने ट्रंप को धमकी दी है कि वे किसी गलतफहमी में न रहें। उन्होंने अभी हमारे नए हथियार तो देखे ही नहीं। अमेरिका और इजराइल के हमले की निंदा करते हुए ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।
ईरानी सेना ने कहा है कि इस लड़ाई को अब वह अंजाम तक पहुंचाएंगे। उसकी आर्म्ड फोर्स हमलावरों को उनके किए पर पछतावे के लिए मजबूर कर देगी।
ईरानी सेना ने कहा कि वह इजराइल और अमेरिका को ऐतिहासिक सबक सिखाएगी। ईरान के आर्म्ड फोर्स स्पोक्सपर्सन जनरल अबोलफजल शेखरची ने कहा, 'हम कह चुके हैं कि इलाके में कोई भी बेस अगर इजराइल की मदद करेगा, तो हम उसे टारगेट करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएंगे।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उनका मिलिट्री ऑपरेशन दुश्मन को पूरी तरह हराने तक जारी रहेगा। IRGC का दावा है कि मिडिल ईस्ट में इजरायली और अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर शक्तिशाली हमला किया गया है और यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।
इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध (Img- Internet)
इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ईरान के खिलाफ यूएस और इजराइल नया मिलिट्री हमला इंटरनेशनल कानून और यूनाइटेड नेशंस चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन है। ईरान इस हमले को इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा का साफ उल्लंघन मानता है। हम साफ करते हैं कि तेहरान निर्णायक जवाब देने का अपना कानूनी अधिकार रखता है।
केंद्र में सचिव पद पर नियुक्ति के लिए 41 सीनियर IAS अफसरों हुए सूचीबद्ध, देखिये सूची
तेहरान ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र ने हमेशा तनाव रोकने और इलाके की स्थिरता बनाए रखने के लिए सब्र दिखाया है। हमने संयम दिखाया, लेकिन अब फोर्स देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और हमलावरों को उनके किए पर पछतावा कराएगी। ईरान आत्मरक्षा के अधिकार के यूएन चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत अपना बचाव करेगा।
Location : Tehran
Published : 28 February 2026, 7:31 PM IST
Topics : Donald Trump Iran Army Iran Israel war Trump Threat