Iran Israel War: कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हमला, ईरान ने दागी कई मिसाइलें

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग भारी तबाही मचा रही है। इस बीच ईरान का दावा है कि उसने कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर जोरदार हमला किया है। ईरान के मुताबिक उसने दूतावास पर कई मिसाइलें दागी हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 March 2026, 2:00 PM IST

New Delhi: अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। एक-दूसरे पर जबर्दस्त हमले हो रहे हैं। इस बीच ईरान की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने कुवैत में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया है। इससे पहले रविवार को कराची में उग्र भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर तोड़फोड़ और आगजनी की।

भीड़ का गुस्सा इस बात को लेकर था कि अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की ओर से की गई फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई ,जबकि कई अन्य जख्मी हो गए।

Iran Israel War: यूएस-इजरायल के साथ युद्ध में कूदे ये देश, जंग के बढ़ने के आसार

तेहरान के अनुसार, कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका है और बहरीन में भी भारी नुकसान हुआ है। ईरान का दावा है कि इस इस संघर्ष में अब तक 560 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं।

ईरान का दावा है कि उसने जवाबी हमले में इजराइल और मिडिल ईस्ट में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। मिडिल ईस्ट के देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं, जबकि कई देशों ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने के लिए कहा गया है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में शुरू की गई जवाबी कार्रवाई को लेकर बड़े दावे किए हैं। IRGC ने कहा है कि ईरानी सेना के नए सिरे से मिसाइल और ड्रोन हमलों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है।

IRGC ने दावा किया है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है और अब तक 560 अमेरिकी सैनिक के हताहत हुए हैं।

Iran Israel War: महायुद्ध का आज तीसरा दिन, सुलह की उम्मीदों पर लगा विराम, ईरान ने अमेरिका को दिया साफ संदेश

ईरान ने समुद्र में भी अपनी ताकत दिखाते हुए अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर चार मिसाइलें दागने का दावा किया है। ईरान का कहना है कि उसके सुरक्षाबल ने ईरान का कहना है कि उसके सुरक्षाबल ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया जो कि सफल रहा।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 March 2026, 2:00 PM IST