अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत का दावा किया गया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि बाकी है। क्षेत्र में तनाव चरम पर, मिसाइल अलर्ट जारी।

हमले में रक्षा मंत्री और IRGC चीफ की मौत का दावा
Tehran: इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई जगहों पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों की खबर है। हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इन हमलों के बीच सबसे बड़ी खबर यह सामने आई है कि ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत का दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के हमले में उनकी जान गई। हालांकि अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह खबर सही साबित होती है तो यह ईरान के लिए बड़ा झटका माना जाएगा एवं संघर्ष और गहरा हो सकता है।
ट्रंप को ईरानी सेना की धमकी, कहा- हमारे नए हथियार तो देखे ही नहीं, सबक सिखा देंगे!
इस बीच ईरान ने कतर की ओर कई मिसाइलें दागीं, जिन्हें हवा में ही रोक दिया गया। वहीं दुबई में भी धमाकों की आवाज सुनी गई। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि ईरान से आने वाली नई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया। माना जा रहा है कि ये धमाके मिसाइल रोकने के दौरान हुए।
रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह (Img- Internet)
इजरायल ने ईरान की ओर से एक और मिसाइल हमले की आशंका जताई है। देश के कई हिस्सों में मोबाइल फोन पर एहतियाती अलर्ट भेजे गए हैं। इजराइली सेना के अनुसार, यह कम से कम छठी बार है जब मिसाइलों की नई वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। होम फ्रंट कमांड ने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
अमेरिका-इज़राइल की सैन्य कार्रवाई पर स्पेन की कड़ी आपत्ति, ईरान को भी दी नसीहत; जानिये क्या कहा…
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यदि रक्षा मंत्री की मौत की पुष्टि होती है, तो यह संघर्ष को और गंभीर मोड़ दे सकता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।