किराना स्टोर से करोड़ों का खेल! भारतीय मूल का मंजीत सिंह FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में, ऐसे किया सरकारी योजना में घोटाला

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक मंजीत सिंह बेदी को FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया है। उस पर SNAP सरकारी सहायता योजना में धोखाधड़ी करने का आरोप है। FBI के मुताबिक, किराना स्टोर के जरिए उसने EBT कार्ड का गलत इस्तेमाल कर अमेरिकी सरकार को लाखों डॉलर का नुकसान पहुंचाया। जांच एजेंसी को आशंका है कि वह अमेरिका से भागकर भारत आ गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 4 September 2026, 10:08 AM IST

New Delhi: भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक मंजीत सिंह बेदी को अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया है। मंजीत सिंह पर अमेरिकी सरकार की SNAP (Supplemental Nutrition Assistance Program) योजना में धोखाधड़ी करने का आरोप है।

FBI के मुताबिक, मंजीत सिंह वॉशिंगटन के टैकोमा में एशियन ग्रॉसरी स्टोर नाम से किराना दुकान चलाता था। आरोप है कि उसने सरकारी सहायता पाने वाले लोगों के इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर (EBT) कार्ड का गलत इस्तेमाल किया।

खाद्य सामग्री की जगह देता था नकद पैसा

जांच एजेंसी का आरोप है कि मंजीत सिंह SNAP लाभार्थियों के EBT कार्ड स्वाइप करता था, लेकिन उन्हें खाद्य सामग्री देने के बजाय नकद रकम दे देता था।

FBI के अनुसार, वह इस रकम का एक बड़ा हिस्सा अपने पास रख लेता था। इस पूरे फर्जीवाड़े के जरिए उसने अमेरिकी सरकार को लाखों डॉलर का नुकसान पहुंचाया।

6 लाख डॉलर से ज्यादा के नुकसान का आरोप

FBI का दावा है कि मार्च 2024 से जून 2025 के बीच मंजीत सिंह बेदी ने अमेरिकी सरकार को कम से कम 6 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा) का नुकसान पहुंचाया।

अमेरिकी जांच एजेंसी ने बताया कि यह मामला सरकारी सहायता योजना के दुरुपयोग से जुड़ा है।

FBI ने रखा डेढ़ लाख डॉलर का इनाम

FBI ने मंजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति के लिए 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है।

एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि अगर उसके ठिकाने या गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी हो तो FBI को सूचना दी जाए।

अमेरिका से भागकर भारत आने की आशंका

FBI को आशंका है कि मंजीत सिंह अमेरिका से निकलकर भारत पहुंच गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, उसे पासपोर्ट जमा करने और वॉशिंगटन राज्य में रहने का आदेश दिया गया था।

आरोप है कि उसने निगरानी की शर्तों का उल्लंघन किया और पहले कनाडा पहुंचा, जिसके बाद वहां से भारत फरार हो गया।

अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

मंजीत सिंह के खिलाफ निगरानी नियमों के उल्लंघन के मामले में 21 मई को अमेरिकी जिला अदालत ने संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

अब FBI उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  4 September 2026, 10:08 AM IST