
पिया डंडिया ने 22वीं कांग्रेसनल सीट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता है (IMG-DYNAMITE NEWS)
Florida: अमेरिकी संसद में मध्यावधि चुनावों के बीच पिया डंडिया ने भारत का मान बढ़ाया है। भारत के लिए ये एक ऐतिहासिक विजय का अवसर है। उन्होंने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को पराजित किया है। इस विजय के साथ ही पिया फ्लोरिडा राज्य से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं। इसके साथ ही वह अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में पहुंचने वाली 10वीं भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि भी बनी हैं।
अमेरिकी संसद में मध्यावधि चुनावों के बीच पिया डंडिया ने भारत का मान बढ़ाया है।(IMG-DYNAMITE NEWS)
बता दें कि भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पिया डंडिया ने फ्लोरिडा की 22वीं कांग्रेसनल सीट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है। 'डिसीजन डेस्क एचक्यू' और 'सीबीएस न्यूज' ने इसकी पुष्टि की है। डंडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन केसी असकर को हराया। साथ ही पिया फ्लोरिडा राज्य से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनी हैं। 'डिसीजन डेस्क एचक्यू' ने एक्स पोस्ट में बताया, 'पिया डांडिया ने फ्लोरिडा यूएस हाउस 22 का आम चुनाव जीत लिया है। 'उन्होंने रात 8:05 बजे (स्थानीय समयानुसार) पर यह जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें- जब कर्ज में डूबे थे अमिताभ बच्चन: जया बच्चन ने कैसे बचाई थी ‘देख भाई देख’ के सेट की शान?
कैंपेन की वेबसाइट के अनुसार, पिया डंडिया पहली पीढ़ी की अमेरिकी हैं। फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में जन्मी और पली-बढ़ीं डंडिया ने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थी और वह न्यू यॉर्क के हार्लेम में एक हाई स्कूल की प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपना करियर एक हाई स्कूल प्रिंसिपल, पॉलिसी लीडर और टेक्नोलॉजी इनोवेटर और समुदायों को मजबूत बनाने में समर्पित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक डंडिया ने अपने करियर के शुरुआती दौर में दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में बच्चों को पढ़ाया, इस अनुभव ने उन्हें आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों से अवगत कराया है।इसके साथ वे प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फेलो भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी स्कॉलरशिप के लिए आज ही जमा करें हार्ड कॉपी, जानें कब खाते में आएगी धनराशि
'डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमिटी' ने एक्स पर कहा है कि , 'पिया ने उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है जो दक्षिण फ्लोरिडा के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं - जैसे कि महंगाई से निपटना और यह सुनिश्चित करना कि हर किसी को 'अमेरिकन ड्रीम' हासिल करने का मौका मिले।' भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि प्रमिला जयपाल ने एक्स पर डांडिया को बधाई दी और कहा कि वह तीसरी दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला का सदन में स्वागत करने को उत्सुक हैं।
Location : florida
Published : 4 November 2026, 12:13 PM IST