America Attack: वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद इमरजेंसी घोषित, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी लापता

अमेरिका ने वेनेजुएला के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी का दावा किया। ट्रंप ने मादुरो को ड्रग्स तस्करी का जिम्मेदार ठहराया और उनकी गिरफ्तारी के लिए 5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया। अब यह सवाल उठता है कि मादुरो के बाद वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा?

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 3 January 2026, 8:12 PM IST

New Delhi: अमेरिका ने आधी रात के बाद वेनेजुएला के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें राजधानी काराकास, मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा जैसे महत्वपूर्ण इलाके शामिल थे। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से दुनिया भर में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ट्रंप क्यों मादुरो के खिलाफ इतने आक्रामक हो गए हैं और अमेरिका का मादुरो के खिलाफ यह कदम किस दिशा में जाएगा।

ट्रंप और मादुरो के बीच की दुश्मनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। ट्रंप ने कई बार मादुरो को अवैध अप्रवासियों के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जो वेनेजुएला में बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति के कारण अमेरिका में शरण लेने के लिए मजबूर हुए। 2013 में वेनेजुएला में आए आर्थिक संकट के बाद लाखों लोग अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें से कई असफल प्रयासों के बाद अमेरिकी धरती पर पहुंचे थे।

मादुरो पर ड्रग्स तस्करी का आरोप

ट्रंप का कहना है कि मादुरो ड्रग्स और कोकीन की अवैध तस्करी में शामिल हैं। वेनेजुएला को ड्रग्स का केंद्र बनाकर मादुरो ने अवैध व्यापार को बढ़ावा दिया है। अमेरिका ने कई बार वेनेजुएला के तेल टैंकरों को जब्त किया, क्योंकि उन पर प्रतिबंधित तेल भेजने का आरोप था। मादुरो इन आरोपों को नकारते हुए कहते हैं कि ट्रंप उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं और वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं।

लूला डी सिल्वा की कड़ी चेतावनी: वेनेजुएला पर सैन्य हस्तक्षेप से पूरी क्षेत्रीय शांति को खतरा, दक्षिण अमेरिका में शांति की अपील

मादुरो के खिलाफ अमेरिका के कदम

अमेरिका ने मादुरो को 5 करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषित किया था, ताकि उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। इस फैसले के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए अभियान तेज कर दिया। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि मादुरो के खिलाफ यह कदम देश की सुरक्षा और स्थिरता के लिए जरूरी था। हालांकि, मादुरो ने इसे अमेरिकी हस्तक्षेप और उनके शासन को समाप्त करने का प्रयास बताया।

मादुरो के बाद वेनेजुएला का नया नेतृत्व

यदि ट्रंप का दावा सही साबित होता है और मादुरो की गिरफ्तारी हो जाती है, तो वेनेजुएला की सत्ता के लिए नए नेता का चुनाव किया जाएगा। वेनेजुएला के संविधान के अनुसार, मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सत्ता की बागडोर उनकी उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के हाथों में जा सकती है। डेल्सी रोड्रिग्ज वर्तमान में वेनेजुएला की आर्थिक नीति संभाल रही हैं। हालांकि, विपक्षी दलों का कहना है कि असल राष्ट्रपति निर्वासित नेता एडमंडो गोंजालेज हैं, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन मादुरो के दबाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अमेरिका से भारत तक फैला हाई-टेक फ्रॉड नेटवर्क ध्वस्त- CBI ने पकड़ा इंटरनेशनल साइबर गैंग, 6 आरोपी गिरफ्तार

वेनेजुएला के चुनाव और विपक्षी दल

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विपक्ष लगातार सक्रिय रहा है। मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो हैं, जिनके चुनाव लड़ने पर मादुरो ने प्रतिबंध लगा दिया था। मारिया कोरिना मचाडो ने हाल ही में अक्टूबर 2025 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था और समंदर के रास्ते ओस्लो पहुंची थीं। यह उनकी सरकार के खिलाफ एक बड़ा विरोध था, क्योंकि वे मादुरो के खिलाफ संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 January 2026, 8:12 PM IST