
ओडिशा तट के पास कार्गो जहाज डूबा
New Delhi: बंगाल की खाड़ी में शनिवार को दुखद हादसा हो गया। पनामा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज डूब गया। सूत्रों के मुताबिक, जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
हादसा ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर हुआ।
मालवाहक जहाज पर कुल 24 क्रू सदस्य मौजूद थे। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर सदस्य चीनी नागरिक थे। अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया जा सका है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की नजर रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनी हुई है।
जहाज के डूबने की जानकारी मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया। आसपास के जहाजों को भी सहायता के लिए सतर्क किया गया है। फिलहाल अधिकारियों की प्राथमिकता जहाज पर सवार सभी क्रू सदस्यों का पता लगाना और उन्हें सुरक्षित निकालना है।
एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हमें अभी यह पता नहीं है कि चालक दल के कितने सदस्यों को बचाया गया है।' फिलहाल भारतीय एजेंसियों का पूरा ध्यान जहाज पर सवार लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने पर है। हादसे के कारणों की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है।
New SIM Card Rules: मोबाइल यूजर्स के लिए नया सिम लेना हुआ कठिन, नए नियम जारी; जानिए DoT के निर्देश
ओडिशा से सिंगापुर जा रहे इस मालवाहक जहाज के डूबने की खबर के बाद समुद्री सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के अभियान के साथ अन्य जहाज भी सहायता के लिए तैयार हैं।
Location : New Delhi
Published : 22 August 2026, 11:46 PM IST
Topics : bengal bay accident cruise ship accident indian cruise accident sea rescue operation ship sinking