हिंदी
लाहौर में अमेरिकी दूतावास पर हमला
New Delhi: पाकिस्तान में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत को लेकर भड़का आक्रोश थम नहीं पा रहा है। लोग शासन-प्रशासन की सख्ती को नजरंदाज करते हुए खुलेआम अमेरिका के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। अमेरिका- इजरायल और ईरान युद्ध ( US Israel Iran War) के बीच आज मंगलवार को लाहौर में आक्रोशित लोगों ने अमेरिकी दूतावास पर जमकर पत्थरबाजी की और फिर आग लगा दी। इससे पहले कराची भी यही स्थिति देखने को मिली थी।
अमेरिका- इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी। इससे पाकिस्तान के शिया समुदाय में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी और लोगों ने कराची में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US कॉन्सुलेट) के बाहर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी की थी। उग्र भीड़ ने परिसर के बाहरी हिस्से में आग लगा दी थी। जिसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसमें करीब 10 लोगों की जानें चली गई थी, जबकि अन्य कई घायल हो गए थे।
पाकिस्तान में विरोध-प्रदर्शन के चलते सुल्तानाबाद से माई कोलाची जाने वाली सड़क बंद कर दी गई थी। यातायात पुलिस ने जिन्ना ब्रिज से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया था। बोट बेसिन और पीआईडीसी से आने वाले ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया था। इसके कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में भी प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया था। यही स्थिति पीओके में भी देखने को मिली थी।
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के गम से शिया समुदाय के लोग उबर ही नहीं पा रहे हैं। दुनिया के विभिन्न मुल्कों से कई ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें लोग भावुक दिखे। कई देशों में प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है।
Iran Israel War: ईरान के मिनाब स्कूल पर इजराइल का हमला, 53 मासूम बच्चियों की मौत
भारत में भी शिया समुदाय के लोगों ने कुछ जगहों पर प्रदर्शन कर मातम मनाया, लेकिन पाकिस्तान में तो हालात बेकाबू से हो रहे हैं।
अमेरिकी दूतावास ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। यह आदेश इस्लामाबाद दूतावास के साथ-साथ लाहौर और कराची के कांसुलेट पर भी लागू होगा। यह 6 मार्च तक प्रभावी रहेगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान के लाहौर में आक्रोशित लोगों ने आज अमेरिकी दूतावास पर जमकर पत्थरबाजी की और फिर आग लगा दी। इससे पहले कराची भी यही हालत देखने को मिली थी। लगता है कि खामनेई की मौत से गुस्साए शिया समुदाय के लोगों में शासन-प्रशासन की सख्ती का डर नहीं रहा।
Location : New Delhi
Published : 3 March 2026, 5:13 PM IST
Topics : Ali Khamenei Iran Israel war Lahore US embassy