Maharajganj: देशभक्ति के रंग में रंगा सिसवा, बच्चों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस का जश्न देशभक्ति के उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा शान से लहराया गया। बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 August 2026, 1:16 PM IST

Maharajganj: शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरपालिका सिसवा व क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। विद्यालयों में पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।

सिसवा कस्बे के सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल, आरपीआईसी स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, मलवेरी कॉन्वेंट स्कूल, एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौबे वर्ल्ड स्कूल, सीबीएस पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय परिसरों को तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े सजावटी सामानों से सजाया गया था।

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

महराजगंज के वन स्टाफ सेंटर से लड़की फरार, मचा हड़कंप; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

प्रधानाचार्यों ने बताया स्वतंत्रता का सही अर्थ

एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक प्रशांत सिंह, सीबीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शरद पाण्डेय, चौबे वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक प्रशांत चौबे, आरपीआईसी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज तिवारी, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह, सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ओ.ए. जोसफ तथा रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक विवेक चौरसिया ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक प्रशांत सिंह, सीबीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शरद पाण्डेय अन्य लोग रहे उपस्थित

उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। नई पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदार बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए।

महराजगंज में उपनिरीक्षक समेत 22 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मुकदमे का आदेश, महिलाओं ने लगाए ये गंभीर आरोप

समारोह के दौरान विद्यार्थियों में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के बीच मिष्ठान्न का वितरण किया गया।

Location :  Maharajganj

Published :  16 August 2026, 3:15 AM IST