
फैंस के लिए सुनील शेट्टी का बड़ा सरप्राइज (Img- Internet)
Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी है। साल 2002 में आई कल्ट एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' को आज भी दर्शक बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी का निभाया गया 'येडा अन्ना' का किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। अब 'हेरा-फेरी 3' की चर्चाओं के बीच, अभिनेता ने एक नया वीडियो शेयर कर इस सुपरहिट किरदार की वापसी के संकेत दिए हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनकी उंगलियों में 'येडा अन्ना' नाम के छल्ले (रिंग्स) चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में फिल्म के दो सबसे लोकप्रिय किरदारों 'येडा अन्ना' और 'छोटा छतरी' (जिसे जॉनी लीवर ने निभाया था) के बीच का एक बेहद मजेदार काल्पनिक डायलॉग लिखा है। इस संवाद में दोनों आज के दौर के सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम और रील्स को लेकर आपस में चर्चा करते और हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शेयर किए गए डायलॉग में येडा अन्ना पूछता है कि वह क्या चीज है जहां लोग 15 सेकंड में एक्सपर्ट बन जाते हैं और आजकल हर कोई हीरो बना घूम रहा है, जिस पर छोटा छतरी जवाब देता है "इंस्टाग्राम!" इसके बाद येडा अन्ना उसे अपना वीडियो डालने के लिए कहता है और छोटा छतरी कैप्शन लिखता है "येडा अन्ना इज बैक।"
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की तिहाड़ जेल में कैसी बीत रही रात? सामने आई एक गजब बात
हालांकि, येडा अन्ना को यह सिंपल कैप्शन पसंद नहीं आता और वह इसे बदलकर 'वॉर्निंग' लिखने को कहता है। इस रील को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, "इस रील से हंसी, नॉस्टेल्जिया और पागलपन हो सकता है...येडा अन्ना...फिर से आ रेला है।"
सुनील शेट्टी के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर 'आवारा पागल दीवाना 2' के कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं। इस पोस्ट पर फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता राहुल देव ने भी 'हां' लिखकर कमेंट किया है, जिसने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। आपको बता दें कि 21 जून 2002 को रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी और जॉनी लीवर की चौकड़ी ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया था।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के ऊपर मंडराया खतरा, अलर्ट मोड़ में मुंबई पुलिस; जानिये क्या है पूरा अपडेट
खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी जल्द ही अपनी आगामी बड़ी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में अपने इसी आइकॉनिक किरदार 'येडा अन्ना' के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इतने सालों बाद 'येडा अन्ना' का यह अंदाज बॉक्स ऑफिस पर क्या नया धमाल मचाता है।
Location : Mumbai
Published : 30 May 2026, 12:24 PM IST