South Industry News: सगाई की चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर किया खास ऐलान

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों के बीच रश्मिका ने अपनी नई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीज़र रिलीज किया है। फिल्म 7 नवंबर 2025 को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 October 2025, 1:04 PM IST

Mumbai: साउथ इंडस्ट्री के दो चर्चित चेहरें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। कहा जा रहा है कि दोनों ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली। हालांकि, अभी तक इन अफवाहों की पुष्टि न तो रश्मिका ने की है और न ही विजय देवरकोंडा ने।

सगाई की इन चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल लाइफ से हटकर एक बड़ा प्रोफेशनल अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीज़र शेयर किया है और इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से हटाया ध्यान

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीज़र साझा करते हुए लिखा, 'मुझे पता है कि आप लोग इसका इंतज़ार कर रहे थे और ये रही.. #TheGirlfriend 7 नवंबर 2025 से सिनेमाघरों में। तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में।'

यह पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच हलचल तेज हो गई। कुछ फैंस जहां फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आए, वहीं कुछ अब भी सगाई की पुष्टि का इंतजार करते दिखे।

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में जानिये बड़ा अपडेट, पुलिस के हाथ लगे ये सुराग

‘द गर्लफ्रेंड’ में रोमांस और इमोशन की झलक

फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है और इसमें रश्मिका के अपोजिट नजर आएंगे धीक्शिथ शेट्टी। टीज़र की शुरुआत एक कैजुअल रेस्टोरेंट सीन से होती है, जिसमें दोनों किरदारों के बीच एक दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है। फिल्म की कहानी रिश्तों, प्यार और समझदारी के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस टीज़र में एक और खास बात यह है कि इसमें विजय देवरकोंडा की आवाज सुनाई देती है। जी हां, विजय ने फिल्म में वॉयस ओवर दिया है, जिसने टीज़र को और भी खास बना दिया है। यह फैक्ट सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

Saiyaara Review: सैयारा देख आलिया भट्ट हुईं इमोशनल, कहा- एक बार देखना काफी नहीं

विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री को लेकर बढ़ा क्रेज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। दोनों की सगाई की खबरों के बाद इस फिल्म से विजय की जुड़ाव ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को अब तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 5 October 2025, 1:04 PM IST