
सोनाक्षी सिन्हा ने पिताऔर पति मनाया जन्मदिन (Img Source: Insta/poojaruparel)
Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पति जहीर इकबाल का जन्मदिन एक साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने माहौल को और भी यादगार बना दिया।
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा रूपारेल ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पति जहीर इकबाल के बीच बैठी नजर आ रही हैं। तीनों मिलकर केक काटते हैं, और सोनाक्षी दोनों का हाथ पकड़कर इस खास पल को सेलिब्रेट करती दिखती हैं।
वीडियो में सोनाक्षी की खुशी साफ झलक रही है। फैमिली के बीच उनका यह क्यूट मोमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे ‘परफेक्ट फैमिली मोमेंट’ बता रहे हैं।
Bollywood: निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, जानिये फिल्म की खास बातें
इस सेलिब्रेशन की सबसे खास बात रही शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल की बॉन्डिंग। वीडियो में दोनों न सिर्फ साथ में केक काटते नजर आते हैं, बल्कि एक-दूसरे को केक खिलाते हुए भी दिखाई देते हैं। ससुर-दामाद के बीच की यह गर्मजोशी और अपनापन फैंस का दिल जीत रहा है। एक अन्य वीडियो में दिग्गज फिल्ममेकर रमेश सिप्पी भी पार्टी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी पूरे परिवार को खुश देखकर मुस्कुराती दिखाई देती हैं।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल के जन्मदिन में सिर्फ एक दिन का अंतर है। शत्रुघ्न सिन्हा 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं, जबकि जहीर इकबाल 10 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इसी वजह से इस बार परिवार ने दोनों का जन्मदिन एक साथ मनाने का फैसला किया। इस खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता और पति को ‘अपनी जिंदगी के दो सबसे अहम इंसान’ बताते हुए दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं।
सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दहाड़’ वेब सीरीज को लेकर किया बड़ा खुलासा, अपनी भूमिका के बारे में कही ये बातें
यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस सोनाक्षी सिन्हा की फैमिली लाइफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि इस वीडियो में प्यार, सम्मान और खुशी साफ नजर आती है। कुल मिलाकर, यह बर्थडे सेलिब्रेशन सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत फैमिली बॉन्ड का उदाहरण बन गया है।
Location : Mumbai
Published : 20 December 2025, 1:06 PM IST
Topics : Bollywood Birthday News Shatrughan Sinha Birthday Sonakshi Family Video Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Birthday