Site icon Hindi Dynamite News

Shivangi Joshi: मुश्किल समय से गुजर रही शिवांगी जोशी, खुद को ही बना रहीं सहारा, जानिए क्या है वजह

जानी-मानी अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों अपने निजी जीवन में मुश्किल समय से गुजर रही हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए क्या है वजह
Post Published By: Sapna Srivastava
Published:
Shivangi Joshi: मुश्किल समय से गुजर रही शिवांगी जोशी, खुद को ही बना रहीं सहारा, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों अपने निजी जीवन में मुश्किल समय से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले ही उनका अभिनेता कुशाल टंडन के साथ ब्रेकअप हुआ है। इस रिश्ते के टूटने की पुष्टि खुद कुशाल टंडन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। अब जब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं, तो शिवांगी खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

इस वजह से परेशान है शिवांगी

बता दें कि शिवांगी और कुशाल टंडन के बीच कुछ महीनों से रिश्ते की खबरें चर्चा में थीं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी औपचारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री और साथ में बिताए गए लम्हों ने फैंस को ये यकीन दिला दिया था कि वे एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

अब जब दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं, तब शिवांगी का यह सकारात्मक और आत्मनिर्भर रवैया उनके फैंस के लिए प्रेरणा बन सकता है। उनके इस भावनात्मक लेकिन सशक्त संदेश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला भी हैं, जो हर मुश्किल घड़ी में खुद का साथ निभाना जानती हैं।

शिवांगी जोशी (सोर्स-इंटरनेट)

इंस्टाग्राम पर साझा किया हाल

शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल स्टोरी साझा की, जो उनके मौजूदा मानसिक और भावनात्मक हालात को बयां करती है। इस स्टोरी में उन्होंने न केवल खुद को हौसला दिया, बल्कि लाखों फॉलोअर्स को भी यह संदेश दिया कि कठिन समय में खुद से प्यार करना कितना जरूरी होता है।

शिवांगी ने अपनी स्टोरी में लिखा, “बेबीगर्ल, अभी खुद से थोड़ा ज्यादा प्यार करो। तुम बहुत कुछ हैंडल कर रही हो, ऐसी चीजें संभाल रही हो जिन्हें कोई नहीं देख सकता और अपना बेस्ट दे रही हो। खुद को ग्रेस दो।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनके फैन्स इसे लेकर काफी भावुक हो गए हैं।

खुद को ही बना रही सहारा

शिवांगी की यह पोस्ट इस बात का प्रमाण है कि वे ब्रेकअप के बाद भी खुद को टूटने नहीं दे रहीं, बल्कि खुद को मजबूत बनाने की राह पर चल रही हैं। एक्ट्रेस का यह नजरिया उनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है। वे यह मानती हैं कि किसी भी मुश्किल समय में सबसे जरूरी होता है खुद से जुड़ाव और आत्म-सम्मान।

Exit mobile version