सुहाना और गौरी के खड़े रहते SRK ने किया ऐसा काम, वायरल वीडियो देख भड़के फैंस, बोले- ये गलत है!

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान शाहरुख खान का नया वीडियो वायरल! पत्नी गौरी खान के सामने मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से पोंछा पसीना। फैंस और ट्रोल्स के बीच छिड़ी तीखी बहस, जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 3:13 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सोमवार, 21 सितंबर की शाम गणपति बप्पा के दर्शन करने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे। उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। पूरे सुरक्षा घेरे के बीच शाहरुख ने भगवान गणेश के समक्ष हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया और तिलक लगवाया।

सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ फैंस शाहरुख खान की हर धर्म के प्रति आस्था और सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पंडाल के अंदर का एक खास वीडियो इंटरनेट पर बहस का बड़ा कारण बन गया है।

पूजा ददलानी के दुपट्टे से चेहरा पोंछते दिखे शाहरुख

वायरल हो रही आरती की एक वीडियो क्लिप में भारी गर्मी और उमस के बीच शाहरुख खान अपना पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान नेवी-ब्लू कुर्ते में दिख रहे शाहरुख ने पास खड़ी अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से अपना चेहरा साफ किया।

शाहरुख से लेकर सलमान तक: जानिए कैसे बॉलीवुड और TV के ये मुस्लिम सितारे मनाते हैं गणेश चतुर्थी?

वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों को यह बात खटक रही है कि जब बगल में पत्नी गौरी और बेटी सुहाना खड़ी थीं, तब शाहरुख ने पूजा के दुपट्टे का इस्तेमाल क्यों किया।

ट्रोल्स को फैंस का करारा जवाब

वीडियो पर कमेंट करते हुए जहां कई यूजर्स ने इसे 'अजीब' बताया, वहीं शाहरुख के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं। फैंस का कहना है कि पूजा ददलानी सालों से शाहरुख के साथ हैं और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह ही माना जाता है।

शाहरुख खान के साथ पार्टनरशिप और सीमेंट बिजनेस, जानिए कैसे 7790 करोड़ की मालकिन बनीं अभिनेत्री जूही चावला

यह दो लोगों के बीच के गहरे जुड़ाव और सहजता को दर्शाता है, जिसे बेवजह मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जो 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

Location :  Mumbai

Published :  22 September 2026, 3:12 PM IST