
सलमान खान (सोर्स: इंटरनेट)
Mumbai: बॉलीवुड के पुराने रिश्तों की फाइल एक बार फिर खुल गई है। इस बार आरोप-प्रत्यारोप की गूंज कुछ ऐसी है, जैसे किसी अधूरे केस की फिर से जांच शुरू हो गई हो। एक ऐसा रिश्ता, जिसमें प्यार, धोखा और फैसलों की उलझनें शामिल थीं। आज फिर सुर्खियों में है। कभी सुपरस्टार सलमान खान के करीब रहीं सोमी अली ने सालों बाद उस दौर की परतें खोल दी हैं, जहां एक अल्टीमेटम ने एक रिश्ते का अंत कर दिया था।
सलमान की ट्रायंगल लव स्टोरी
बॉलीवुड के चर्चित लव ट्रायंगल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। एक इंटरव्यू में सोमी अली ने खुलासा किया कि उन्हें सलमान खान और संगीता बिजलानी के टूटे रिश्ते को लेकर उस समय कोई पछतावा नहीं था। उन्होंने बताया कि जब उनकी जिंदगी में सलमान आए, उससे पहले वो संगीता के साथ गंभीर रिश्ते में थे और दोनों की शादी तक तय हो चुकी थी। यहां तक कि शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन कहानी ने अचानक मोड़ ले लिया।
सोमी अली (सोर्स: इंटरनेट)
सलमान ने एक को दिया धोखा और दूसरी लड़की के साथ शादी के सपने
सोमी ने बताया कि उस वक्त वो विंध्यांचल में रह रही थी और एक सुबह जब वो और सलमान साथ में ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तभी अचानक संगीता वहां पहुंच गई। दोनों को साथ देखकर संगीता ने सीधे सलमान को अल्टीमेटम दे दिया कि उन्हें किसी एक को चुनना होगा। सोमी के मुताबिक, यह संगीता का हक था और उन्होंने बिल्कुल सही किया। इसके बाद सलमान ने अपना फैसला लिया और उनका संगीता के साथ रिश्ता खत्म हो गया।
संगीता बिजलानी (सोर्स: इंटरनेट)
सोमी को कोई पछतावा नहीं
जब सोमी से पूछा गया कि क्या उन्हें इस ब्रेकअप का गिल्ट था तो उन्होंने साफ कहा कि उस वक्त उन्हें समझ ही नहीं था कि वो क्या कर रही हैं। उन्होंने माना कि आज के नजरिए से देखें तो उन्होंने गलत किया और एक रिश्ते को तोड़ा। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी रिश्ते के टूटने में सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं होता। उनका कहना था कि समाज में अक्सर सिर्फ महिलाओं को दोषी ठहराया जाता है, जबकि पुरुष की भी बराबर की भूमिका होती है।
उस समय कुल 16 साल की थी सोमी
सोमी ने अपने और सलमान के बीच उम्र के फासले पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उस समय वो महज 16 साल की थी और उन्हें दुनिया की समझ नहीं थी, जबकि सलमान 27 साल के थे। उनके मुताबिक, उस उम्र में वो इसे एक सपने के सच होने जैसा मान रही थीं और उन्हें अपने फैसलों की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर सलमान ने संगीता को नहीं छोड़ा होता तो शायद वो वापस अमेरिका चली जाती।
Location : Mumbai
Published : 7 April 2026, 1:37 PM IST