‘मेरे पास बॉयफ्रेंड है, किसी और को kiss क्यों करूं?’ इंटीमेट सीन्स पर एक्ट्रेस साई पल्लवी के बयान ने हिलाया बॉलीवुड

ग्लैमर की चकाचौंध के बीच एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अपनी अनोखी शर्त से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। बड़े डायरेक्टर्स के ऑफर्स और पैसों को ठुकराकर उन्होंने अपने पार्टनर के प्रति वफादारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। आखिर कौन है यह हसीना और क्या है पूरा माजरा? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Post Published By: krishnachandra
Updated : 10 July 2026, 12:54 PM IST

New Delhi: मनोरंजन जगत में जहाँ आज के दौर में बोल्ड और इंटीमेट सीन्स फिल्मों की सफलता का एक बड़ा हिस्सा माने जाते हैं, वहीं एक ऐसी भी अभिनेत्री हैं जो अपनी शर्तों और वसूलों पर जीना पसंद करती हैं। हम बात कर रहे हैं 'साउथ ब्यूटी' और आगामी मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' की मुख्य अभिनेत्री साई पल्लवी की। अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर साई पल्लवी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक पुराने बयान को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके लिए उनका प्यार और उनकी वफादारी, किसी भी बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट या पैसों से कहीं ऊपर है।

Sai Pallavi: 'अगर मेरा बॉयफ्रेंड है, तो किसी और को Kiss क्यों करूँ?'

दरअसल, सोशल मीडिया पर साई पल्लवी का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्मों में 'नो-किसिंग पॉलिसी' रखने के पीछे का एक बेहद दिलचस्प और संजीदा लॉजिक दिया है।

जब साई से सवाल किया गया कि क्या उन्हें कभी डायरेक्टर्स ने ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन्स के लिए अप्रोच किया है? इस पर एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया, "हाँ, मुझे कई सारे डायरेक्टर्स ने ऐसे सीन्स के लिए अप्रोच किया है। आज भी मेरे पास ऐसे ऑफर्स आते हैं, जबकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं स्क्रीन पर इस तरह के सीन्स नहीं करती हूँ।"

जब उनसे इसके पीछे की वजह पूछी गई, तो साई पल्लवी ने अपने बॉयफ्रेंड के प्रति अपनी अटूट वफादारी की मिसाल पेश करते हुए कहा- "अगर मेरा बॉयफ्रेंड है, तो मुझे किसी और को किस (Kiss) नहीं करना चाहिए। चाहे वह एक्टिंग के लिए हो या फिर असल जिंदगी में। मेरे लिए वफादारी सबसे पहले है।"

ये भी पढ़ें - Dhamaal 4 Movie X Review: थिएटर में गूंजा आदि-मानव का शोर! जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म

"गाड़ी-बंगले के लिए अपने वसूल नहीं बदल सकती"

साई पल्लवी ने आगे जो कहा, उसने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री के लालच पर तंज कसते हुए कहा कि हर इंसान की ख्वाहिश एक खुशहाल परिवार, एक कार और एक अच्छे घर की होती है ताकि वह एक आरामदायक जिंदगी जी सके।

उन्होंने कहा, "भगवान की दया से मेरे पास यह सब कुछ पहले से है। अब मुझे महज एक और नई गाड़ी खरीदने के लिए स्क्रीन पर किसी और को किस करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपनी जिंदगी और अपनी खुशियों में पूरी तरह संतुष्ट हूँ।" साई ने निर्देशकों को खुला ऑफर देते हुए कहा कि अगर आप मुझे फिल्म में मेरी एक्टिंग के लिए लेना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। लेकिन अगर फिल्म में इंटीमेट सीन्स की जरूरत है, तो आप उसके लिए किसी और को कास्ट कर सकते हैं, मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।

कियारा आडवाणी की ट्रोलिंग के बीच वायरल हुआ बयान

साई पल्लवी का यह बयान ऐसे समय पर दोबारा चर्चा में आया है, जब बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को उनकी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' में इंटीमेट सीन्स देने के लिए सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। शादीशुदा होने के बावजूद स्क्रीन पर कियारा की ऐसी बोल्डनेस देखकर लोग उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर मजेदार और बेबसी वाले मीम्स शेयर कर रहे हैं। ऐसे माहौल में साई पल्लवी का अपने पार्टनर के लिए ऐसा समर्पण और वफादारी देखना फैंस को बेहद रास आ रहा है।

ये भी पढ़ें: बच्चा न चाहने पर समाज ने दी डायन जैसी सजा; पति गौरव खन्ना के जाने के बाद छलका आकांक्षा चमोला का दर्द

'रामायण' में 'सीता' के रूप में नजर आएंगी साई पल्लवी

साई पल्लवी के इस ऊंचे किरदार और साफ-सुथरी छवि को देखने के बाद फैंस का मानना है कि वह निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में 'माता सीता' के किरदार के लिए सबसे सटीक पसंद हैं। इस ड्रीम प्रोजेक्ट में साई पल्लवी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर 'भगवान राम' की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फैंस को अब इस फिल्म का और साई पल्लवी के इस सादगी भरे अभिनय का बेसब्री से इंतजार है।

Location :  New Delhi

Published :  10 July 2026, 8:20 AM IST