रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के खास पलों का आनंद ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को उनके प्यार और खुशहाल जीवन की झलक दिखा रहे हैं।

ड्रीमी हनीमून में खोया कपल (Img- Internet)
Mumbai: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद हनीमून मूमेंट इन्जॉय कर रहे हैं। इस दौरान कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जो दर्शकों के बीच जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इन झलकियों को देखकर काफी खुश हैं और कपल के प्यार की सराहना कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में विजय और रश्मिका एक-दूसरे में पूरी तरह से खोए हुए नजर आ रहे हैं। उनकी मुस्कान और भावनाएं साफ तौर पर दिखाती हैं कि शादीशुदा जीवन में वे कितने खुश हैं। फैंस उनकी इस प्यारी बॉन्डिंग को देखकर रोमांचित हो गए हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका के लिए स्पेशल डिश तैयार कर रहे हैं। एक तस्वीर में विजय खुद से बनाया हुआ पिज्जा रश्मिका को सर्व करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस छोटे-छोटे पलों ने कपल के बीच की खास बॉन्डिंग को और भी दर्शकों तक पहुंचा दिया।
हनीमून की झलकियों में रश्मिका और विजय एक-दूसरे के संग रोमांटिक डांस करते हुए भी नजर आए। उनकी यह अदाएं फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। कपल के बीच की केमिस्ट्री और आपसी प्यार इन झलकियों में बखूबी दिख रहा है।
फैंस का इंतजार खत्म! रश्मिका और विजय की शादी का रॉयल लुक हुआ वायरल, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के बाद फैंस ने उन्हें बधाई दी और उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ढेरों शुभकामनाएं दी। लोगों ने लिखा कि कपल हर पल को खूबसूरती से जी रहा है और एक-दूसरे के प्रति उनका प्यार साफ नजर आता है।
रोमांटिक झलकियां (Img- Internet)
एक तस्वीर में विजय रश्मिका के सिर पर किस करते हुए नजर आए। वहीं, रश्मिका की मुस्कान यह दर्शाती है कि वह इस हनीमून में पूरी तरह से खुश हैं। कपल की यह बॉन्डिंग फैंस के लिए काफी खास रही।
Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका और विजय ने इस थीम पर की शादी, जानें कब होगा रिसेप्शन
रश्मिका और विजय का यह हनीमून उनके प्यार और समझदारी को दर्शाता है। कपल ने हर पल को खूबसूरती से एंजॉय किया और सोशल मीडिया पर इसे साझा करके फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई।