OTT की क्वीन बनी रश्मिका मंदाना, Netflix ने बड़ी रकम में खरीदी एक्ट्रेस की ये दो फिल्में

रश्मिका मंदाना अब केवल फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी हैं। उनकी अपकमिंग तेलुगु और बॉलीवुड फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी। शादी के बाद रश्मिका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में इंट्रेस्ट ले रही हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 April 2026, 4:25 PM IST

Mumbai: भारतीय सिनेमा की ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बेहतरीन अभिनय और करिश्माई व्यक्तित्व की वजह से रश्मिका फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी हैं। हर बड़े फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहतें हैं। पिछली बार वह फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आई थीं।

‘मैसा’ का पहला लुक आया सामने

30वें बर्थडे के मौके पर रश्मिका के फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। उनकी अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘मैसा’ का फर्स्ट लुक सामने आया। इस फिल्म के डिजिटल पार्टनर का भी खुलासा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने ‘मैसा’ के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी तहलका मचाएगी।

‘रणबाली’ में पति के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

‘मैसा’ के बाद रश्मिका तेलुगु फिल्म ‘रणबाली’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स भी नेटफ्लिक्स के पास ही हैं। यह फिल्म उनकी पति विजय देवरकोंडा के साथ उनकी पहली ऑन-स्क्रीन फिल्म होगी। फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गजब अंदाज में लिये सात फेरे, हुए एक-दूजे के; जानिये शादी की खास बातें

नेटफ्लिक्स और मेकर्स के बीच बड़ी डील

रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स और फिल्म मेकर्स के बीच अच्छी डील हुई है। दोनों फिल्मों के OTT राइट्स करोड़ों में बिके हैं। रश्मिका इस समय OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपनी जगह मजबूत कर चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पकड़ ने उन्हें OTT की क्वीन बना दिया है।

रविंद्र पुल्ले के निर्देश में बन रही ‘मैसा’

‘मैसा’ एक तेलुगु एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं। फिल्म इसी साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। इस फिल्म में रश्मिका की एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस और एक्शन सीन फैंस के लिए बड़ी ट्रीट साबित होंगे।

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, क्या सच में होगी फरवरी में शादी?

बॉलीवुड में भी धमाका: ‘कॉकटेल 2’

‘मैसा’ और ‘रणबाली’ के अलावा रश्मिका के पास बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘कॉकटेल 2’ है। इस फिल्म में वह कृति सैनन और शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म 11 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका और कृति के किरदारों के बीच लेस्बियन रिलेशनशिप दिखाया जाएगा। फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया हैं।

Location :  Mumbai

Published :  6 April 2026, 4:25 PM IST