
'पुष्पक विमान' का फर्स्ट लुक जारी (Img- Instagram)
Mumbai: OTT में जल्द एक दिलचस्प क्राइम-कॉमेडी सीरीज आने वाली है, जिसका कई लोग लंबे समय से इंतजार करने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की सीरीज 'पुष्पक विमान' की। यह पहली एक साथ नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने आज यानी शनिवार 21 नवंबर 2027 को इस सीरीज का फर्स्ट लुक जारी किया है।
पोस्टर के सामने आने के बाद कई लोगों को सुकून मिला है। कई लोग इस सीरीज को लेकर उत्सुकता में है और पोस्टर के बाद लोग ओर उत्सुकता में आ गए हैं। तीनों कलाकारों के अलग-अलग अंदाज ने इस प्रोजेक्ट को चर्चा में ला दिया है। अब दर्शकों को इसकी रिलीज डेट और कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
जैसा कि आप ऊपर जान ही चुके हैं कि नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर 'पुष्पक विमान' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। बता दें कि पोस्ट में जयदीप अहलावत सरदार के लुक में दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में बंदूक नजर आ रही है। वहीं, बरुण सोबती हाथ जोड़कर नेता के अंदाज में खड़े दिखाई देते हैं। दूसरी तरफ अभिषेक बनर्जी नोटों से भरा सूटकेस उठाए नजर आ रहे हैं। यही नहीं पोस्टर में एक सफेद कार और कुत्ता भी दिखाई दे रहा है।
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू? धनुष समेत इन सितारों की फिल्में होंगी रिलीज
मेकर्स ने लोगों को पोस्टर के साथ एक खास संदेश भी दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "सीटबेल्ट बांध लीजिए। ये सवारी थोड़ी टेढ़ी होने वाली है। पुष्पक विमान देखें, जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।"
इस संदेश से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज में लोगों को कई अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिलेंगी। वहीं पोस्टर में कलाकारों को देखते हुए लग रहा है कि कहानी काफी मजेदार होने वाली है और साथ ही कुछ नया देखने को मिल सकता है।
'पुष्पक विमान' को एक 'क्राइम-केपर' यानी अपराध और मस्ती से भरी के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें आपको अपराध, मजे और मनोरंजन तीनों चीजें एक साथ देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि इस कहानी में कई दिलचस्प किरदार हैं, जिनकी जिंदगी में अचानक और अप्रत्याशित मोड़ आ जाते हैं।
जैसे-जैसे हालात उलझते जाते हैं, वैसे ही चीजें पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। इस सीरीज की एक खास बात यह है कि किरदारों की योजनाएं बार-बार बिगड़ जाती हैं, जिससे दर्शकों को सस्पेंस और कॉमेडी का एक अनोखा अनुभव मिलता है।
रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 934 करोड़ के पार पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म
नेटफ्लिक्स ने अभी तक 'पुष्पक विमान' की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। मेकर्स ने संकेत दिया है कि यह जल्द ही प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल, दर्शकों को इसकी रिलीज से जुड़ी अगली घोषणाओं का इंतजार करना होगा।
Location : Mumbai
Published : 21 November 2026, 3:08 PM IST