भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में एक बेहद गंभीर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है और पुलिस के साथ उनका व्यवहार बेहद अपमानजनक था। ज्योति ने यह भी दावा किया कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वह आत्महत्या कर सकती हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बताया कि वह अपने पति से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंची थीं, लेकिन वहां उनका स्वागत पुलिस ने किया। ज्योति ने सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए इस घटनाक्रम को दर्शाया और बताया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

Location : New Delhi
Published : 6 October 2025, 4:51 PM IST